{"_id":"6a4aa3e999d7062a2c0a2d5d","slug":"textbooks-will-be-delivered-to-your-doorstep-without-any-delivery-charges-shravasti-news-c-104-1-srv1004-121388-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: बिना डिलिवरी शुल्क घर पहुंचेंगी पाठ्य पुस्तकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: बिना डिलिवरी शुल्क घर पहुंचेंगी पाठ्य पुस्तकें
Mon, 06 Jul 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए नई पहल की है। इसके तहत अधिकृत पाठ्य पुस्तकें ही विद्यालयों में लागू करने का निर्देश दिया गया है।
सभी राजकीय और सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों में छह से 15 जुलाई तक पुस्तक विक्रय शिविर लगेंगे। इन शिविरों में विद्यार्थी अपनी आवश्यकता की पुस्तकें आसानी से खरीद सकते हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने अनाधिकृत प्रकाशकों की किताबें लागू न करने के निर्देश दिए हैं। कक्षा नौ व 10 के छात्र Pioneerbooks.in, shop.pitambrabooks.com और Amazon वेबसाइट से ऑनलाइन किताबें खरीद सकते हैं। इन वेबसाइटों पर विद्यार्थियों को वितरण शुल्क भी नहीं देना होगा। इससे छात्रों को घर बैठे ही पाठ्य पुस्तकें खरीदने की सुविधा मिलेगी। यह प्रयास त्रुटि रहित, सस्ती और बेहतर किताबें उपलब्ध कराने के लिए है।