फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Ten people from outside did hospital quarantine

बाहर से आने वाले दस लोगों को किया हॉस्पिटल क्वारंटीन

Mon, 23 Mar 2020 08:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
Ten people from outside did hospital quarantine
बाहर से आने वालों की थर्मल जांच करते चिकित्सक। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। कोरोना वायरस का कहर महानगरों में फैल चुका है। लोग मुंबई सहित अन्य नगरों को छोड़ कर घर वापस आ रहे हैं। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने जिले में हाई अलर्ट जारी किया है। बाहर से आने वाले लोगों को पहले पुलिस रोक कर अस्पताल में जांच करा रही है। सोमवार को ऐसे पचास लोगों की जांच की गई। इसमें से दस लोगों को हॉस्पिटल क्वारंटीन किया गया है। बाकी को होम क्वारंटीन के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता के चलते उपजे डर से लोग भयभीत हैं। इसी लिए घर के बाहर कमाने गए लोगों की वापसी के बाद उनकी जांच कराई जा रही है। रविवार व सोमवार को करीब ढाई हजार से अधिक लोग भिनगा नगर में बाहर से आए। यही आंकड़ा इकौना व जमुनहा क्षेत्र का है। आने वाले लोग अधिकांशता चंडीगढ़, दिल्ली, मुंबई, पंजाब प्रांत के अन्य हिस्से, गुजरात, सूरत शहर से आ रहे हैं। यह सब वहां मजदूरी करते हैं। वहां बंदी के बाद सभी वापस घरों की ओर निकले थे।
विज्ञापन

कोई गोंडा रेलवे स्टेशन तो कोई बलरामपुर, बहराइच व लखनऊ उतरा। वहां से कुछ लोग मीलों पैदल चल कर टुकडे़-टुकड़े में साधन सहित भिनगा व अन्य हिस्सों में पहुंचे। यहां वह पुलिस व प्रशासन के संपर्क में आए। जिन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय सहित मोबाइल टीम के हवाले कर दिया गया। जहां जांच के बाद उन्हें होम क्वारंटीन के लिए घर भेजा गया है। वहीं कुछ लोग चुपके से घर पहुंच गए। जिनकी जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार सोमवार को पचास लोग संयुक्त जिला चिकित्सालय लाए गए। जिनकी गहन जांच के बाद उन्हें होम क्वारंटीन के लिए भेजा गया। जबकि दस लोगों को हॉस्पिटल क्वारंटीन के लिए रखा गया है। बाहरी लोगों की जांच प्रक्रिया जारी है। इस संबंध में सीएमएस डॉ. विजय कुमार बताते हैं कि फिलहाल यदि किसी पर विशेष संदेह है तो उसे हॉस्पिटल क्वारंटीन में रखा जाता है। अन्यथा की स्थिति में सभी को होम क्वारंटीन में भेज कर इसकी सूचना सीएचसी-पीएचसी में दी जाती है। वहीं से उन पर निगरानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed