{"_id":"64a16f69577ada32f20b21b5","slug":"tempo-driver-killed-in-scorpio-collision-srawasti-news-c-104-1-slko1050-284-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: स्काॅर्पियो की टक्कर से टेंपो चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: स्काॅर्पियो की टक्कर से टेंपो चालक की मौत
Sun, 02 Jul 2023 06:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 02 Jul 2023 06:06 PM IST
विज्ञापन
बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती में ओड़ाझार टीले के निकट हादसा
फोटो - 01
कटरा (श्रावस्ती)। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती में ओड़ाझार टीले के निकट शनिवार रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टैंपो को टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो चालक की मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूचना पर पहुंची कटरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
नवीन मॉडर्न थाना कटरा के आनंदपुर निवासी मनोज कुमार (35) पुत्र वेचू शरण की पत्नी प्रमिला दिव्यांग था। वह दस वर्षीय पुत्री मुस्कान व आठ वर्षीय पुत्री अर्चिता के साथ रहता था। मनोज टैंपो चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। शनिवार रात वह टेंपो लेकर बलरामपुर से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह टेंपो लेकर कटरा थाना क्षेत्र के ओड़ाझार टीले के निकट पहुंचा। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार स्काॅर्पियो ने टेंपो में टक्कर मार दी। जिससे मनोज टेंपो सहित खड्ड में जा गिरी।
गंभीर रूप से घायल मनोज को सीएचसी इकौना ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूचना पर पहुंची कटरा पुलिस ने लाश का पंचनामा भरा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। वहीं घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
मवेशी से टकराकर बाइक सवार गंभीर, रेफर
इकौना (श्रावस्ती)। बौद्ध परिपथ स्थित जगदीशपुर मोड़ के पास शनिवार देर रात छुट्टा मवेशी से टकराकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सीएचसी इकौना लाया गया। जहां से बाद में उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया है।
इकौना थाना क्षेत्र के साधन सहकारी समिति के कर्मचारी हरचरण सिंह (37) पुत्र जसवीर सिंह शनिवार देर रात बाइक से अपने घर राजगढ़ गुलरिया लौट रहे थे। जैसे ही वह बाइक लेकर बौद्ध परिपथ स्थित थाना क्षेत्र के जगदीशपुर मोड़ पहुंचे। तभी अचानक सड़क पार करते समय छुट्टा मवेशी से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में हरिसरन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी इकौना में भर्ती कराया गया। जहां से बाद में उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया है। संवाद