फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   teenager died due to lightning in Shravasti she was playing outside house in rain

UP News: बिजली गिरने से किशोरी की मौत, बारिश में घर के बाहर खेल रही थी; घरवालों ने देखा तो बिलख उठे

Fri, 16 May 2025 03:48 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 16 May 2025 03:48 PM IST
सार

श्रावस्ती में बिजली गिरने से किशोरी की मौत हो गई। वह बारिश में घर के बाहर खेल रही थी। इसी समय बिजली की चपेट में आ गई। घरवालों ने देखा तो वह बिलख उठे। पांच भाइयों में इकलौती बेटी थी। 

विज्ञापन
teenager died due to lightning in Shravasti she was playing outside house in rain
जांच करते चिकित्सक - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

यूपी के श्रावस्ती में शुक्रवार को बिजली गिरने से किशोरी की मौत हो गई। वह बारिश में घर के बाहर खेल रही थी। घरवालों ने देखा तो वह बिलख उठे। शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। 

विज्ञापन


मूल रूप से बलरामपुर जिले के हरैया थाना क्षेत्र के चौधरीडीह के मजरा भटपुरवा गांव निवासी छिद्दन (13) पुत्री रियासत अली के घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच बरसात होने लगी। छिद्दन बारिश में खेलती रही। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: नारियल पानी पीने दुकान पर पहुंचे अखिलेश यादव, बागी नेताओं को संदेश देकर भाजपा पर साधा निशाना
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी समय बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिवार के लोगों ने देखा तो वह उसे लेकर आनन-फानन सीएचसी, सिरसिया पहुंचे। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोरी की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। 

बताया गया कि छिद्दन पांच भाइयों में इकलौती बहन थी। परिवार के लोग किशोरी का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे, इसलिए शव लेकर घर चले गए। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक राज कुमार सरोज ने बताया कि उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed