फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav on one day visit in Amethi.

UP: नारियल पानी पीने दुकान पर पहुंचे अखिलेश यादव, बागी नेताओं को संदेश देकर भाजपा पर साधा निशाना

Fri, 16 May 2025 02:15 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Fri, 16 May 2025 02:15 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचे। जहां उन्होंने सपा के बागियों को संदेश दिया और भाजपा पर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने योगी सरकार पर भ्रष्टाचार को लेकर भी आरोप लगाए।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav on one day visit in Amethi.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अमेठी जिले के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राजनैतिक पारा गरम कर दिया। सड़क किनारे ठेले पर नारियल पानी पीते हुए फेसबुक एकाउंट पर लिखा है कि छोटे दुकानदारों और कारोबारियों को बढ़ावा देकर ही ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी का सपना पूरा होगा।

विज्ञापन


वहीं भाजपा को घेरते हुए लिखा है कि निवेशकों से भाजपाई एजेंट एडवांस में कमीशन मांग रहे हैं। अधिकारी बदलने के बाद टेंडर भी रद्द किए जा रहे हैं। सपा के बागी विधायक का नाम लिए बिना तंज कसने से भी नहीं चूके। इसी के साथ फल की दुकान पर खरबूजे के वजन का अंदाजा लगाने का उनका वीडियो भी सामने आया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पांच की जिंदा जलकर मौत : बस में इमरजेंसी गेट पर थी सुकून से सोने वाली सीट, भाग नहीं सके यात्री, सामने आई जांच रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बस अग्निकांड: चीखते रहे बच्चे, जलती रहीं उम्मीदें... राख हो गया पूरा परिवार, लपटों में बच्चों को तलाशती रही मां


एक अन्य वीडियो में वह नारियल पानी पीते भी दिख रहे हैं। अखिलेश यादव ने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि अमेठी में भाजपा गुमशुदा हो गई है। सपा के बागी विधायक राकेश प्रताप सिंह व महराजी प्रजापति के बारे में लिखा है कि अमेठी के जिन लोगों ने पाला बदला है वह तीन वजहों से फिर कभी जीत नहीं पाएंगे। एक है एहसान फरामोशी, दूसरी है दगाबाजी, तीसरी वजह है कि वो उस दल में गए हैं, जो खुद के लोगों का सगा नहीं है।

दलबदलुओं का क्या होगा। ऐसे लोगों ने अपनी राजनीतिक संभावनाओं पर खुद ही फुल स्टाप लगा दिया है। भाजपा चित्रजीवी है। बात यह नहीं होनी चाहिए कि फिर कभी हमला हुआ तो मुंहतोड़ जवाब देंगे, बल्कि जनता को यह भरोसा मिलना चाहिए कि फिर कभी हमला नहीं होगा।

सपा के बागी विधायक राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि जहां राम व राष्ट्र का मामला आएगा वह वह हमेशा बागी रहेंगे। रामचरित मानस फड़वाने व जलवानों के लिए हमेशा बागी रहेंगे। भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाने वालों के लिए हमेशा बागी रहेंगे। 11 थानों में झगड़ा हो और उसका राष्ट्रीय अध्यक्ष फोन नहीं कर पाए अपने ही दायित्वों के निर्वहन के विषय में आदमी को सोचना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed