फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Teen dies under suspicious circumstances

Shravasti News: संदिग्ध हालात में किशोर की मौत

Sat, 19 Apr 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 19 Apr 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Teen dies under suspicious circumstances
 गाविंदपुर मोड़ के निकट खेत में  पड़ी मिली बाइक। -संवाद
इकौना (श्रावस्ती)। बहराइच से इकौना के सेमगढ़ा से निकलने वाली बरात में शामिल होने की बात कहकर निकले किशोर का शव संदिग्ध हालात में गोविंदपुर मोड़ के निकट मार्ग किनारे पड़ा मिला। पास में ही उसकी बाइक भी मिली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया।
विज्ञापन



इकौना क्षेत्र के ग्राम रामपुर बनकट में गोविंदपुर मोड़ के निकट ग्रामीणों को मार्ग किनारे एक युवक का शव दिखा। बगल में ही एक क्षतिग्रस्त बाइक व दो-तीन चप्पलें भी थीं। युवक की पहचान बहराइच के नाजिरपुरा नई बस्ती निवासी शकील (17) के रूप में हुई।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि शकील शुक्रवार को इकौना के ग्राम सेमगढ़ा में एक बरात में शामिल होने की बात कह घर से निकला था। उसके साथ नाजिरपुरा निवासी शारिब नादाब (18) व बहराइच के ही खुटेहना निवासी गौरव (22) भी था। ये तीनों एक ही बाइक से सेमगढ़ा के लिए निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों सेमगढ़ा पहुंचे या नहीं, इसका पता नहीं चल सका है। यह दुर्घटना है या हत्या, इसका खुलासा पुलिस की जांच में ही हो सकेगा। फिलहाल शारिब नादाब अपने घर पर है जबकि गौरव का पता नहीं है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक इकौना अश्विनी दूबे का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।



कहीं बहराइच की घटना से तो नहीं है जुड़ाव
बहराइच में डीएम कार्यालय के पास बृहस्पतिवार को कुछ लोगों ने रायपुर राजा निवासी एक छात्र को मारापीटा था। इस दौरान छात्र की बाइक भी जला दी गई थी। इस घटना में शारिम नादाब का भी नाम सामने आया था। इस घटना में शकील के विरुद्ध भी बहराइच में केस दर्ज किया गया था। ऐसे में गोविंदपुर मोड़ के निकट शुक्रवार सुबह मिले शकील के शव को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।



इकौना पुलिस व तमाम लोग जहां इसे मार्ग दुर्घटना बता रहे हैं, वहीं पोस्टमार्टम कराने आए कुछ लोग इसे बहराइच की घटना से जोड़ रहे हैं। उनका तर्क रहा कि बाइक जलाने की घटना में शारिब नादाब का नाम आया था जो शकील के साथ सेमगढ़ा आया था। परिवार के लोगों का कहना है कि शारिब नादाब घर से कहीं गया ही नहीं था। ऐसे में यह घटना कई सवाल पैदा कर रही है। सच्चाई क्या है, यह पुलिस की जांच में ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed