{"_id":"61646e568ebc3e8746051db8","slug":"team-of-ncc-cadets-reached-taposthali-tour-srawasti-news-lko599664549","type":"story","status":"publish","title_hn":"तपोस्थली भ्रमण पर पहुंचा एनसीसी कैडेटों का दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तपोस्थली भ्रमण पर पहुंचा एनसीसी कैडेटों का दल
विज्ञापन
बौद्घ तपोस्थली में विभिन्न स्थलों की ऐतिहासिक जानकारी प्राप्त करने पहुंचे एनसीसी कैडेट
- फोटो : SRAWASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरा (श्रावस्ती)। बनवारी देवी अशोक कुमार स्मारक महाविद्यालय श्रावस्ती में 51वीं यूपी एनसीसी बटालियन बलरामपुर के द्वारा 16 अक्तूबर तक ऑल इंडिया ट्रैक कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसमें शामिल होने आए मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ के एनसीसी कैडेटों ने सोमवार को बौद्ध तपोस्थली का भ्रमण कर ऐतिहासिक जानकारी प्राप्त की।
51वीं यूपी एनसीसी बटालियन बलरामपुर के कर्नल अरविंद कुमार सूद के दिशा-निर्देश में मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ डायरेक्टरेट के 87 एनसीसी कैडेट बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती पहुंचे। जहां उनके द्वारा तपोस्थली की ऐतिहासिक जानकारी ली गई। इस दौरान वहां मौजूद लेफ्टिनेंट डॅा. केपी सिंह ने कहा कि 1988 में राष्ट्रीय कैडेट कोर का उद्देश्य निर्धारित हुआ था। जो समय की कसौटी पर खरा उतरा है।
एनसीसी देश की वर्तमान सामाजिक व आर्थिक परिदृश्य में भी अपेक्षित आवश्यकता को पूरा कर रहा है। राष्ट्रीय कैडेट कोर युवा भारतीयों को सशस्त्र बलों में शामिल एवं प्रेरित करने के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करता है। इस दौरान कैडेटों ने अंगुलिमाल स्तूप, थाई मंदिर, घंटा पार्क, जेतवन, दिगंबर जैन मंदिर, थीम पार्क आदि का भ्रमण कर ऐतिहासिक जानकारी प्राप्त किया। इस मौके पर हवलदार दीपक थापा, डा. केएस भदौरिया, राजेश कुमार यादव सहित एनसीसी कैडेट मौजूद रहे।