{"_id":"65d2588246512219b104f994","slug":"teachers-will-protest-srawasti-news-c-104-1-slko1050-103616-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: ऑनलाइन कार्य का शिक्षक करेंगे विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: ऑनलाइन कार्य का शिक्षक करेंगे विरोध
Mon, 19 Feb 2024 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 19 Feb 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। राष्ट्रीय शैक्षणिक महासंघ की जिला इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारी से मुलाकात की। शिक्षकों ने ऑनलाइन कार्यों को न करने की बात कहते हुए उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। प्रशासनिक अधिकारी ओम प्रकाश श्रीवास्तव को सौंपे ज्ञापन में प्रतिनिधि मंडल ने कहा है कि पूर्व में भी हर स्तर पर दिए गए ज्ञापन पर बेसिक शिक्षा विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। न ही हमारी मांगों का निस्तारण कर रहा है। बल्कि नित नए कानूनों व व्यवस्था को लागू करने के लिए लगातार आदेश जारी किया जा रहा है। जब तक पहले की मांगों का निस्तारण नहीं होता तब तक शिक्षक ऑनलाइन कार्य व डिजिटाइजेशन का विरोध करेंगे।
जिलाध्यक्ष नीलमणि शुक्ल ने कहा कि हमारा यू डायस और डीबीटी के लिए बार-बार वेतन रोका जाता है। भविष्य में 12 पंजिकाओ को पूर्ण करने के लिए उत्पीड़न किया जाएगा। प्रकाश चंद्र मिश्र ने कहा कि जब तक हमारी सभी मांगें मानी नहीं जाती तब तक शोषण युक्त कानून कदापि स्वीकार्य नहीं किया जाएगा। इस मौके पर संतोष कुमार मिश्र सहित कई अन्य शिक्षक मौजूद रहे।