फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Teachers' transfers should be based on seniority.

Shravasti News: वरिष्ठता के आधार पर हो शिक्षकों का स्थानांतरण

Fri, 10 Jul 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 10 Jul 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Teachers' transfers should be based on seniority.
कार्यालय में बीएसए को ​​शिष्टाचार भेंट करते ​शिक्षक।
श्रावस्ती। शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को बीएसए आकांक्षा रावत से मुलाकात की। शिक्षकों ने शिष्टाचार भेंट के साथ ही उन्हें सात सूत्री ज्ञापन सौंपा। साथ ही ज्ञापन के माध्यम से की गई मांगों पर शीघ्र पूरा कराने की मांग की। सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई कि बेसिक शिक्षकों का अंतरजनपदीय स्थानांतरण वरिष्ठता के आधार पर किया जाए। अंतरजनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष व समयबद्ध बनाया जाए। आकांक्षी जिले में कार्यरत शिक्षकों को उनके गृह जनपद में स्थानांतरण का अवसर प्रदान किया जाए। इसी तरह से शिक्षकों ने कहा कि प्रतिवर्ष आवेदन लेकर स्थानांतरण किया जाए, स्थानांतरण नीति का प्रकाशन कराने के साथ ही क्रियान्वयन भी कराया जाए। साथ ही शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए जिले में प्राथमिकता के आधार पर शिक्षकों की भर्ती कराई जाए। इसी तरह से शिक्षकों ने अन्य मांगों को शीघ्र पूर्ण करने के लिए कहा। इस मौके पर आलोक सिंह, गुरुचरन कौर, प्रतिमा, शुचि श्रीवास्तव, शिवम, आशीष मिश्रा, कृष्णकांत यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed