{"_id":"5d7543d68ebc3e01567f0406","slug":"teachers-protest-against-prerana-app-srawasti-news-lko480586421","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेरणा एप के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेरणा एप के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन
विज्ञापन
भिनगा विधायक को ज्ञापन सौंपते शिक्षक।
- फोटो : SRAWASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने प्रेरणा एप के विरोध में प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर रविवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने भिनगा विधायक को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर हरिहरपुररानी, सिरसिया, जमुनहा के शिक्षक व संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।
प्रेरणा एप का शिक्षक संघ विरोध कर रहा है। इसको लेकर जिले में कई दिनों से आंदोलन चल रहा है। इसी एप के विरोध में शिक्षकों ने रविवार को भिनगा में आंदोलन किया। इस दौरान हरिहरपुररानी ब्लॉक अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षकों की निजता की रक्षा के लिए सेल्फी प्रणाली आधारित प्रेरणा ऐप को तत्काल प्रभाव से रोका जाना चाहिए।
इसके साथ ही शिक्षकों ने मांग उठाई की उत्तर प्रदेश में एक अप्रैल 2005 से पूर्व लागू पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाए। तीन वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके शिक्षकों को तत्काल पदोन्नति प्रदान की जाए। प्रदेश के एस्पिरेशनल जिलों सहित सभी जिलों में कार्यरत शिक्षकों को तत्काल उनके गृह जनपद में स्थानांतरित किया जाए।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में न्यूनतम पांच सहायक अध्यापक व एक प्रधानाध्यापक व प्रत्येक उच्च प्राथमिक विद्यालय में न्यूनतम तीन सहायक अध्यापक एवं एक प्रधानाध्यापक की संख्या के आधार पर शीघ्र ही शिक्षकों की नियुक्ति की जाए।
विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं यथा फर्नीचर, विद्युत, पंखे, चहारदीवारी, शुद्ध पेयजल आदि की सुविधा तत्काल उपलब्ध कराई जाए। प्रत्येक विद्यालय में लिपिक एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की नियुक्ति की जाए।
प्रत्येक विद्यालय पर शिक्षकों को उनके वेतन क्रम के आधार पर आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इस दौरान शिक्षकों ने भिनगा विधायक मोहम्मद असलम रायनी को 13 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
मौके पर सुनील दत्त शुक्ला, गंगाराम यादव, राम मिलन यादव, अंबरीश सिंह, अंकित श्रीवास्तव, अशोक पाठक, कमला प्रसाद वर्मा, अशोक यादव, अजय शंकर, आफताब, कुलदीप सिंह, शब्बीर अहमद, सादिर खान, नईम अहमद, प्रमोद गंगवार, हरीश पटेल सहित काफी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।