{"_id":"652ed0b0f9f2ceb497088fc4","slug":"teachers-held-a-meeting-regarding-problems-srawasti-news-c-104-1-srv1002-1823-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: समस्याओं को लेकर शिक्षकों ने की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: समस्याओं को लेकर शिक्षकों ने की बैठक
Tue, 17 Oct 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 17 Oct 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। ब्लाॅक संसाधन केंद्र भिनगा में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जिला इकाई की मासिक बैठक में शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा हुई। शिक्षक कर्मवीर राणा को जिला सह मीडिया प्रभारी व धीरज श्रीवास्तव को जिला ऑडिटर मनोनीत किया गया। इस दौरान काफी संख्या में परिषदीय शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञान किट प्रशिक्षण में जुटे शिक्षक
श्रावस्ती। जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान इकौना में शिक्षकों को तीन दिवसीय विज्ञान किट प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मंगलवार को पहले दिन डाइट के विज्ञान प्रवक्ता रेनू यादव, इकौना के अमित विश्वकर्मा, हरिहरपुररानी के इकबाल अहमद शाह ने किट के सभी उपकरणों व उनकी बनावट व उपयोगिता के बारे में बताया। इस दौरान आलोक गुप्ता, दिनेश मिश्र, पुंडरीक पांडे, मनोज, कृष्ण कुमार, अभिषेक यादव व अन्नू पटेल सहित कई अन्य प्रतिभागी मौजूद रहे।
पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने बच्चों संग निकाली रैली
श्रावस्ती। राष्ट्रीय पिछड़ा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को बच्चों संग भिनगा में रैली निकाली। कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिलाध्यक्ष रण बहादुर के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्री ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी ओमप्रकाश श्रीवास्तव को सौंपा।
विज्ञापन
जिसमें महिला आरक्षण में ओबीसी महिलाओं की संख्या के अनुपात में सीटें आरक्षित करने, एससी, एसटी, ओबीसी के आरक्षण को सेपरेट इलेक्टोरेट के साथ लागू करने आदि मांगें शामिल रहीं। इस मौके पर जयप्रकाश राव, अखिलेश कुमार, रघुराज प्रसाद व सुनील पटेल सहित काफी लोग शामिल रहे।