फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Teachers demonstrated in Bhinaga

भिनगा में शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

Sat, 21 Sep 2019 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Teachers demonstrated in Bhinaga
बीआरसी कार्यालय में प्रदर्शन करते शिक्षक। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। परिषदीय विद्यालयों में प्रेरणा एप का लगातार विरोध जारी है। शिक्षकों ने शनिवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले जूनियर हाईस्कूल भिनगा में धरना प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन खंड शिक्षाधिकारी हरिहरपुररानी को सौंपा।
विज्ञापन

खंड शिक्षाधिकारी अखिलेश यादव को सौंपे ज्ञापन में जूनियर विद्यालयों के शिक्षकों ने कहा है कि प्रेरणा एप शिक्षकों पर जबरदस्ती थोपा जा रहा है। यह एप शिक्षकों के निजता का हनन करता है। इसे शिक्षक किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे।
विज्ञापन

सरकार शिक्षकों के सम्मान व निजता पर कुठाराघात बंद करे, अन्यथा शिक्षक कार्य बहिष्कार के लिए विवश होंगे। इस दौरान शिक्षकों ने प्रेरणा एप पर रोक लगाने, पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करने, तीन वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके शिक्षकों को पदोन्नति देने, एमडीएम, ड्रेस वितरण आदि गैर शैक्षणिक कार्य से मुक्त रखने तथा विद्यालयों में सुविधाएं मुहैया कराने की मांग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एकता सिंह, निवेदिता सिंह, रामनरेश यादव, ओम प्रकाश वर्मा, यज्ञराम पाल, मुनव्वर मिर्जा, डॉ. वीके गौरव, केशरी कुमार शर्मा, राम बिहारी, संतोष कुमार, मेराज अहमद, अरुण कुमार मिश्रा सहित काफी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed