फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   teacher leader remembered on birth anniversary

Shravasti News: जयंती पर याद किए गए शिक्षक नेता

Thu, 05 Jan 2023 11:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
teacher leader remembered on birth anniversary
कटरा / श्रावस्ती। माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा की जयंती गुरुवार को मनाई गई। इस दौरान माध्यमिक विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज कटरा में माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा का जयंती समारोह आयोजित हुआ। जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य मुन्नालाल यादव ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया। इस दौरान शिक्षक राजेश कुमार यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ बलिया की तरफ से शिक्षकों के मसीहा व 50 वर्षों तक विधान परिषद में शिक्षकों की आवाज सड़क से सदन तक बुलंद करने वाले पूर्व एमएलसी आज हमारे बीच भले ही नहीं हैं लेकिन शिक्षक हित में किए गए उनके कार्यों को कभी शिक्षक समाज भुला नहीं सकता। शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण कराने के लिए वह सदैव सरकार व शिक्षकों के बीच मध्यस्थता करते रहे।
विज्ञापन

इस दौरान शशि भूषण शुक्ला, राजेश कुमार यादव, संतोष कुमार यादव, तेज कुमार वर्मा, अभिमन्यु यादव, रमन चौधरी आदि शिक्षक मौजूद रहे। वहीं अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज भिनगा में प्रधानाचार्य ज्योति प्रकाश पांडे के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें पूर्व शिक्षक नेता की ओर से लिए गए संकल्प जेसे पुरानी पेंशन बहाली, निशुल्क चिकित्सा सुविधा, वित्तविहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए भी सामान कार्यों के लिए समान वेतन तथा विभिन्न प्रकार के भत्तों को बहाल करने के प्रयासों की सराहना की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed