{"_id":"603694498ebc3ee9631f2738","slug":"teacher-doing-job-on-fake-records-arrested-srawasti-news-lko5665907193","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी अभिलेखों पर नौकरी कर रहा शिक्षक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी अभिलेखों पर नौकरी कर रहा शिक्षक गिरफ्तार
विज्ञापन
श्रावस्ती। फर्जी अभिलेखों के सहारे नौकरी कर रहे एक शिक्षक को बुधवार को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया। वहीं, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने फरार चल रहे 15 अन्य फर्जी शिक्षकों को बर्खास्तगी का अंतिम नोटिस जारी किया है।
सिरसिया के प्राथमिक विद्यालय परसोहना में प्रधानाचार्य पद पर तैनात शिक्षक सुनील कुमार को एसटीएफ की टीम ने उस समय गिरफ्तार किया जब वह सिरसिया में शिक्षकों की मासिक बैठक में प्रतिभाग कर रहा था। सुनील पर फर्जी अभिलेख के सहारे नौकरी करने का आरोप है।
वहीं, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार ने हरिहरपुररानी, जमुनहा, सिरसिया और इकौना के फरार चल रहे 15 शिक्षकों को बुधवार को बर्खास्तगी का अंतिम नोटिस जारी किया है। नोटिस में उन्होंने कहा है की सभी शिक्षक 10 मार्च 2021 की शाम पांच बजे तक कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखें। अन्यथा उनकी नियुक्ति तिथि से सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी। इसके साथ ही उनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कराकर भुगतान किए गए वेतन की रिकवरी कराई जाएगी। जिसके जिम्मेदार वह स्वयं होंगे।
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार ने बताया कि फरार चल रहे 15 शिक्षकों को बर्खास्तगी का अंतिम नोटिस जारी किया गया है। यदि नोटिस में दी गई तिथि तक कार्यालय आकर ये शिक्षक अपना पक्ष नहीं रखते हैं तो इनके खिलाफ एफआईआर की कार्रवाई कराकर वेतन रिकवरी कराई जाएगी।