{"_id":"69123f73d55e15e5d0058ffb","slug":"teach-students-traffic-rules-shravasti-news-c-104-1-slko1011-115543-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: छात्र-छात्राओं को बताए यातायात नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: छात्र-छात्राओं को बताए यातायात नियम
Tue, 11 Nov 2025 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 11 Nov 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। यातायात माह के तहत सोमवार को यातायात प्रभारी मोहम्मद शमीम अहमद टीम के साथ भिनगा स्थित राहुल स्मारक पब्लिक इंटर कॉलेज असईपुरवा सेमरी पहुंचे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी।
मोहम्मद शमीम ने बताया कि बाइक व कार चलाते समय इंडीकेटर व साइड मिरर का विशेष महत्व होता है। सड़क पर वाहन मोड़ने से पहले इंडीकेटर जलाना जरूरी है। इंडीकेटर जलाने के बाद साइड के शीशे में दूसरे वाहनों की स्थिति देखने के बाद ही वाहन मोड़ना चाहिए। ऐसा न करने पर वाहन चालक हादसे का शिकार हो जाते हैं।
उन्होंने कहा कि आप सभी खुद यातायात नियमों का पालन करने के साथ-साथ अपने अभिभावकों व परिचितों को भी यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक करें। यातायात प्रभारी ने हेलमेट व सीट बेल्ट के भी फायदे बताए।