फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   TB is spreading rapidly in the society, take precaution

Shravasti News: समाज में तेजी से फैल रहा टीबी, बरतें एहतियात

Thu, 23 Mar 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 23 Mar 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
TB is spreading rapidly in the society, take precaution
श्रावस्ती। वर्तमान समय में समाज में टीबी तेजी से फैल रहा है। एहतियात बरत कर हम इससे आसानी से बच सकते हैं। इसके लिए हमें इसका लक्षण दिखने पर तत्काल चिकित्सकों से परामर्श लेने के साथ ही इसका पूरा इलाज करना होगा। तभी हम टीवी को जड़ से मिटा सकेंगे। ये बातें जिला क्षय रोग केंद्र में गुरुवार को सीएमओ डाॅ. एसपी तिवारी ने कही। उन्होंने बताया कि टीबी मरीजों की पहचान हम लक्षणों के आधार पर आसानी से कर सकते है। टीबी के बारे में सभी आम जनमानस को जागरूक होना चाहिए, जिससे हम सभी श्रावस्ती को टीबी मुक्त कर टीबी मुक्त भारत के सपने को पूरा कर सकें। टीबी के लक्षणों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि दो सप्ताह या अधिक समय से खांसी, दो सप्ताह या अधिक समय से बुखार आना, बलगम में खून आना, सीने में दर्द होना, वजन का कम होना, भूख न लगना और रात में पसीना होना टीबी के प्रमुख लक्षण हैं। जिला क्षय रोग अधिकारी डाॅ. संत कुमार ने कहा कि टीबी का नियमित और पूरे समय तक इलाज न लेने पर टीबी की बीमारी और जटिल हो जाती है। जिसे एमडीआर एवं एक्सडीआर टीबी कहा जाता है। जिसका उपचार 9 से 18 माह तक चलता है।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम समन्वयक रवि कुमार मिश्र ने बताया कि वर्ष 2022 में कुल लक्ष्य के सापेक्ष 1953 मरीज सरकारी एवं कुल 12 मरीज निजी स्वास्थ्य सेवा द्वारा चिन्हित किए गए है। जिनका इलाज चल रहा है। इस दौरान सौरभ कटियार, गौरव सिंह, अनूप श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed