फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Take effective steps to stop child marriage

बाल विवाह रोकने को उठाएं कारगर कदम

Sat, 16 Jan 2021 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Take effective steps to stop child marriage
श्रावस्ती। विकास भवन सभागार में शनिवार को बाल विवाह की रोकथाम को लेकर बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता करते हुए सीडीओ ने अधिकारियों को बाल विवाह रोकने के लिए कारगर कदम उठाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में सीडीओ ईशान प्रताप सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाल विवाह रोकने के लिए कारगर कदम उठाए जाएं। इस पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सिरसिया एवं जमुनहा ब्लॉक को पहले प्रोजेक्ट के रूप में शामिल किया गया है। इन दोनों ब्लॉक से कक्षा छह से आठ तक में पढ़ने वाली सभी बालिकाओं से संबंधित समस्त सूचनाएं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपलब्ध कराएं। जबकि कक्षा नौ से 12 तक अध्ययनरत बालिकाओं की सूचना जिला विद्यालय निरीक्षक उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन

साथ ही मदरसों में बालिकाओं की सूचना कक्षावार जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी देंगे। जो बालिकाऐं स्कूल नहीं जाती हैं उनकी सूचना आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से जिला कार्यक्रम अधिकारी उपलब्ध कराएंगी। इसकी समीक्षा प्रत्येक पखवारे की जाएगी। विभाग द्वारा एक हेल्प लाइन नंबर भी शीघ्र जारी किया जाएगा, जिस पर बाल विवाह की सूचना लोग समय पर दे सकेंगे। ताकि जिले को बाल विवाह मुक्त कराया जा सके। इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी व पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मोहन त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा सिंह, जिला पंचायतराज अधिकारी किरन, बीएसए आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed