फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Take advantage of emergency services

आपातकालीन सेवाओं का लाभ लें महिलाएं

Sat, 17 Oct 2020 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Take advantage of emergency services
श्रावस्ती। जिले में शनिवार को मिशन शक्ति अभियान का शुभारंभ हुआ। कलेक्ट्रेट से भिनगा तक जागरूकता रैली निकाली गई जिसे नोडल अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान एसपी सहित अन्य अधिकारियों ने नारी शक्ति को सुरक्षा का विश्वास दिलाते हुए आवश्यकता पर आपात सेवाओं का लाभ लेने की अपील की।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर से मिशन शक्ति अभियान का शनिवार को नोडल अधिकारी सी इंदुमती, श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडे, जिलाधिकारी टीके शिबु, पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य व एएसपी बीसी दुबे ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इसके बाद उच्च अधिकारियों के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर से ईदगाह तिराहा भिनगा तक जागरूकता रैली निकाली गयी।
विज्ञापन

इस रैली में छात्राएं, महिला पुलिस कर्मी, महिला स्वास्थ्य कर्मी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व चाइल्ड लाइन सहित अन्य विभागों के अधिकारी, कर्मचारी तथा समाजसेवी संस्थानों की महिलायें शामिल हुईं। इसके साथ ही जागरूकता के लिए एलईडी वैन व प्रचार वाहनों को भी रवाना किया गया। इन वाहनों पर लाउडस्पीकर लगाकर महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन आदि का प्रचार-प्रसार करने के लिए जिले के अन्य क्षेत्रों में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान नोडल अधिकारी सी इंदुमती ने नारी सुरक्षा के लिए सभी को विश्वास दिलाते हुए सदैव सेवा में तत्पर रहने का दावा किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आवश्यकता पड़ने पर नारी शक्ति 1090, 181, 112, 108, 102, 1098, 1076 आदि नंबरों का प्रयोग कर सकती हैं। एसपी ने कहा कि महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वाले व्यक्तियों को चिह्नित कर उनकी काउंसिलिंग कराई जाएगी। उन पर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई करने के साथ ही मुकदमों में पैरवी कर शीघ्र सजा दिलायी जाएगी।
उन्होंने बताया कि जिले के सभी थाना व जिलास्तर पर नारी सुरक्षा के लिए नारी सुरक्षा दल का गठन किया गया है। इसमें शामिल लोग निरंतर कस्बा, बाजार, माल, स्कूलों, कॉलेजों, हाट, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भ्रमणशील रह कर मनचलों पर कार्रवाई करेंगे। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आसपास के गांवों में यदि किसी महिला का उत्पीड़न जैसी घटना की जानकारी मिले तो बिना संकोच तत्काल महिला हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम व पता गोपनीय रखा जाता है।

उन्होंने बताया कि यह अभियान नारी कवच, नारी सशक्तिकरण, नारी सम्मान, महिलाओं तथा बच्चों के विरुद्ध हिंसा से रोकथाम के लिए चलाया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य जन जागरूकता व बच्चों तथा महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना, अपराध व हिंसा करने वालों की पहचान उजागर करना व महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षित करना है। इस मौके पर डीपीओ आशा सिंह, सरिता मिश्रा व अजीत कुमार उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed