फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Take action against those who violate the Corona Protocol

कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों पर करें कार्रवाई

Sun, 27 Sep 2020 09:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
Take action against those who violate the Corona Protocol
श्रावस्ती। जिले में लगातार अपील के बावजूद लोग सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं। सैनेटाइजर व मास्क का प्रयोग भी नहीं कर रहे हैं। इससे कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। इसे काबू करने के लिए अब और सख्ती करनी होगी। थाना व चौकी प्रभारी सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार व नायब तहसीलदार मातहतों के साथ क्षेत्र के चौक चौराहों पर सघन जांच अभियान चलाएं। इस दौरान जो भी कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करता मिले, उस पर सख्ती बरतें।
विज्ञापन

यह बातें कलेक्ट्रेट सभागार में कोविड 19 की रोकथाम के लिए आयोजित बैठक में रविवार को जिलाधिकारी टीके शिबु ने कही। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एपी भार्गव को निर्देश दिया कि वह नियमित रूप से होम आइसोलेशन वाले मरीजों की निगरानी कराएं। साथ ही उनका डाटा भी अपडेट करें। जिन क्षेत्रों में संक्रमित अधिक हैं, वहां शत प्रतिशत लोगों की जांच कराई जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि जांच किट की कमी न होने पाए।
विज्ञापन

जिलेवासियों से अपील है कि यदि किसी के गले में खराश, बुखार, सांस लेने में तकलीफ अथवा खांसी की शिकायत है या फिर वह कोरोना संक्रमित के संपर्क में आया हो तो तत्काल इसकी सूचना नजदीकी सीएचसी अथवा सर्विलांस टीम को दे। यदि आपकी जानकारी में कोई व्यक्ति ऐसा है तो उसकी सूचना इंटीग्रेटेड कोविड कंट्रोल व कमान सेंटर पर दें। बैठक में अपर जिलाधिकारी योगानंद पांडेय, जिला पंचायतराज अधिकारी किरन, जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश मातनहेलिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed