{"_id":"6aa83b29e90a32805f09eaa8","slug":"schools-found-locked-on-teej-shravasti-news-c-104-1-slko1011-123076-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: तीज पर स्कूलों में लटका मिला ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: तीज पर स्कूलों में लटका मिला ताला
Mon, 14 Sep 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय एकघरवा दर्जीपुरवा में बेंच पर सोता शिक्षामित्र
गिलौला। पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य की कामना के पर्व हरतालिका तीज पर सोमवार को शिक्षा विभाग ने शिक्षिकाओं को अवकाश दिया था। शिक्षिकाएं विधि-विधान से व्रत व पर्व मना सकें, इसके लिए उनके स्थान पर शिक्षकों की तैनाती की गई थी। जिन विद्यालयों में केवल शिक्षिकाएं तैनात थीं, वहां दूसरे विद्यालयों के शिक्षकों को भेजा गया था, ताकि शिक्षण कार्य प्रभावित न हो। इसके बावजूद शिक्षा क्षेत्र गिलौला के कुछ विद्यालयों में सोमवार को ताले लटके मिले, जबकि कुछ विद्यालयों में सन्नाटा पसरा रहा।
सन्नाटे के बीच लटकता मिला ताला
खंड शिक्षाधिकारी परिसर में संचालित प्राथमिक विद्यालय मोहमदापुर दोपहर करीब एक बजे पड़ताल की गई। इस दौरान विद्यालय में सन्नाटा पसरा मिला और मुख्य गेट पर ताला लटक रहा था। खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय में मौजूद एक कर्मी ने बताया कि विद्यालय की महिला शिक्षिका अवकाश पर हैं। वहीं, शिक्षक सुरेंद्र पांडेय विद्यालय आए थे, लेकिन बाद में कहीं चले गए। विद्यालय का समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक निर्धारित है।
विद्यालय में ताला, बगल के कक्ष में सोते मिले शिक्षामित्र
प्राथमिक विद्यालय एकघरवा दर्जीपुरवा की दोपहर करीब 12:50 बजे पड़ताल की गई। विद्यालय में न तो कोई छात्र मौजूद मिला और न ही शिक्षण कार्य होता नजर आया। विद्यालय के कमरों और कार्यालय में ताला लटका था। पड़ताल के दौरान विद्यालय के बगल में बने एक कक्ष में एक युवक सोता मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम प्रभुदयाल वर्मा बताया और खुद को विद्यालय का शिक्षामित्र बताया। उसने बताया कि महिला शिक्षिका के अवकाश के चलते वह विद्यालय आया था। उसके अनुसार, बच्चे और एक शिक्षिका मीरा विद्यालय आए थे, लेकिन बाद में घर चले गए।
विज्ञापन
लापरवाहों पर होगी कार्रवाई
खंड शिक्षाधिकारी फूलचंद मौर्य ने बताया कि हरितालिका तीज पर महिला शिक्षकों का अवकाश था। ऐसे में दूसरे विद्यालय के शिक्षकों को तैनात किया गया था, ताकि बच्चों का पठन-पाठन बाधित न हो। बावजूद इसके अगर किसी ने लापरवाही बरती है तो जांच करवाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।