फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   SUV collides with electric pole, youth dies

विद्युत पोल से टकराई एसयूवी, युवक की मौत

Tue, 06 Aug 2019 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
SUV collides with electric pole, youth dies
मार्ग दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : SRAWASTI
कटरा (श्रावस्ती)। कटरा बाईपास के पास अचानक मार्ग पर आए गोवंश को बचाने के प्रयास में एसयूवी सवार वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इससे वाहन विद्युत पोल से टकरा गया। हादसे में एसयूवी चला रहे अधेड़ को गंभीर चोट आई। श्रावस्ती चौकी पुलिस ने उसे सीएचसी इकौना पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बलरामपुर जिले के थाना कोतवाली नगर अंतर्गत नया पड़ाव निवासी राजाबाबू गुप्ता (50) पुत्र लक्ष्मी नारायन गुप्ता परिवार के साथ लखनऊ गया था। जहां से मंगलवार को वह वापस अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह अपनी एसयूवी लेकर कटरा बाईपास स्थित लोटस सूत्र होटल के निकट पहुंचा, तभी बौद्ध परिपथ पर गोवंश आ गया।
विज्ञापन

उसे बचाने के प्रयास में राजाबाबू कार से अपना नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से टकरा गया। हादसे में राजाबाबू गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की सूचना पर पहुंचे श्रावस्ती चौकी प्रभारी अनूपमणि त्रिपाठी ने उसे गंभीर अवस्था में सीएचसी इकौना पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने राजाबाबू को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसयूवी में सवार अन्य परिवारीजन बाल बाल बच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। वहीं घटना के बाद परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed