फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Summoned reply from fire officer

अग्निशमन अधिकारी से जवाब तलब

Sat, 26 Oct 2019 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Summoned reply from fire officer
अग्निशमन संयंत्रों की जांच करते एएसपी। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। भिनगा स्थित फायर स्टेशन का शनिवार को एएसपी ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अग्निशमन संयंत्रों व वाहनों आदि की जांच की। इसके साथ ही प्रभारी अग्निशमन अधिकारी को दीपावली के मद्देनजर पूरी तरह सतर्क रहने का निर्देश दिया। वहीं गंदगी व रिस्पांस टाइम ठीक न होने पर अग्निशमन अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया।
विज्ञापन

भिनगा कोतवाली के निकट स्थापित अग्निशमन केंद्र का शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने औचक निरीक्षण किया। फायर स्टेशन पहुंचे एएसपी ने परिसर, बैरक, मेस, शौचालय आदि का निरीक्षण किया। इसके बाद कार्यालय में जाकर अग्निशमन संयंत्रों के बारे में जानकारी लिया। उन्होंने स्वयं अग्निशमन वाहनों को चला कर उसकी तकनीकि जांचीं।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने प्रभारी अग्निशमन अधिकारी वीरेंद्र कश्यप सहित सभी कर्मचारियों को दीपावली के मद्देनजर पूरी तरह से सतर्क रहने को कहा। इस दौरान परिसर की सफाई व्यवस्था व रिस्पांस टाइम ठीक नहीं मिला। इस पर एएसपी ने प्रभारी अग्निशमन अधिकारी से स्पष्टीकरण भी तलब किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed