फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Substance abuse and the dowry system are obstacles to the country's development: DIG

नशा व दहेज प्रथा देश के विकास में बाधक : डीआईजी

Tue, 25 Aug 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 25 Aug 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Substance abuse and the dowry system are obstacles to the country's development: DIG
कार्यक्रम के दौरान मौजूद महिलाएं व किशोरियां
तुलसीपुर। मंगलवार शाम नासिरगंज स्थित सेठ प्रभुदास निरंजन कुमार मेमोरियल इंटर कॉलेज में मातृशक्ति सम्मान समारोह हुआ। यह आयोजन मिशन शक्ति अभियान और नारी स्वावलंबन के संकल्प के साथ किया गया। इसमें बाल विवाह, दहेज और युवाओं में बढ़ते नशे की लत पर संगोष्ठी हुई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डीआईजी अशोक कुमार शुक्ल मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने महिलाओं और किशोरियों से संवाद किया। डीआईजी ने बाल विवाह, दहेज और नशे जैसी सामाजिक कुरीतियों पर बात की। उन्होंने इन बुराइयों से मुक्त समाज बनाने का आह्वान किया। डीआईजी ने बताया कि ये कुरीतियां समाज और देश के विकास में बाधा हैं। उन्होंने महिला सशक्तीकरण के लिए हर वर्ग से मिलकर प्रयास करने को कहा। माताओं, बहनों और छात्र-छात्राओं को जागरूक करना आवश्यक है। शिक्षा के माध्यम से ही समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा।
विज्ञापन

सद्भावना समिति के अध्यक्ष योगेंद्र मणि त्रिपाठी ने जानकारी दी। उन्होंने सामाजिक समरसता और महिला अधिकारों पर जोर दिया। कुरीतियों के उन्मूलन संबंधी बातें भी बताईं। छात्र-छात्राओं ने नारी सशक्तीकरण पर आकर्षक रंगोलियां सजाईं। इस दौरान पौधरोपण भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्य काजल रिजवानी ने की। सद्भावना संस्था के सेक्टर प्रमुख सुरेश कुमार रिजवानी ने स्वागत किया। इस दौरान सीओ आलोक सिंह, भाजपा नेत्री डॉ. अभिलाषा वर्मा, असगर अली, शिवपाल वर्मा, देवतादीन आजाद, हरीश जायसवाल आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान मौजूद महिलाएं व किशोरियां

कार्यक्रम के दौरान मौजूद महिलाएं व किशोरियां

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed