फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Subhash Chandra Bose's birth anniversary celebrated

सुभाष चंद्र बोस की मनाई जयंती

Sun, 23 Jan 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Subhash Chandra Bose's birth anniversary celebrated
कटरा/इकौना (श्रावस्ती)। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को इकौना में नेता जी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई। कार्यक्रम की शुरुआत नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इस दौरान मौजूद वक्ताओं ने नेताजी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनसे प्रेरित होकर राष्ट्र सेवा करने की अपील की।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर के प्रोफेसर एस एन सिंह ने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद बोस का जन्म 23 जनवरी, 1897 को ओडिशा के कुट्टक गांव में हुआ। उनके पिता जानकीनाथ बोस पेशे से वकील थे। उनकी माता का नाम प्रभावती था। वह भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी तथा सबसे बड़े नेता थे। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने के लिए जापान के सहयोग से आजाद हिंद फौज का गठन किया था। नेताजी सुभाष चंद बोस द्वारा दिया गया जय हिंद का नारा भारत का राष्ट्रीय नारा है।
विज्ञापन

वहीं कृष्ण देव सिंह सिंह ने कहा कि सुभाष चंद बोस के मन में देशप्रेम, स्वाभिमान और साहस की भावना बचपन से ही बड़ी प्रबल थी। वह अंग्रेज शासन का विरोध करने के लिए अपने भारतीय सहपाठियों का भी मनोबल बढ़ाते थे। अपनी छोटी आयु में ही सुभाष ने यह जान लिया था कि जब तक सभी भारतवासी एकजुट होकर अंग्रेजों का विरोध नहीं करेंगे, तब तक हमारे देश को उनकी गुलामी से मुक्ति नहीं मिल सकेगी। जहां सुभाष के मन में अंग्रेजों के प्रति तीव्र घृणा थी, वहीं अपने देशवासियों के प्रति उनके मन में बड़ा प्रेम था। इस मौके पर जगदंबा प्रसाद, आशीष कश्यप, धर्मेंद्र सिंह ,धर्मदास गुप्ता, विनोद गोस्वामी, महेश, पंकज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed