{"_id":"6a0616b94a0b997484099f27","slug":"students-wandering-in-search-of-water-shravasti-news-c-104-1-srv1004-120160-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: पानी की आस में भटक रहे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: पानी की आस में भटक रहे विद्यार्थी
Fri, 15 May 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 15 May 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय बड़की बेलहरी में लगा हैंडपंप। - संवाद
श्रावस्ती। सिरसिया क्षेत्र के कुछ विद्यालयों में लगे हैंडपंप लंबे अरसे से खराब हैं। शिकायतों के बाद भी खराब हैंडपंपों की न तो मरम्मत हो सकी है और न ही दूसरा हैंडपंप ही लगाया गया है। इसका खामियाजा विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को उठाना पड़ा रहा है। विद्यार्थियों को अपनी प्यास बुझाने के लिए आसपास लगे कम बोर के छोटेहैंडपंपों पर निर्भर रहना पड़ता है या फिर उन्हें घर जाकर पानी पीना पड़ता है।
बड़की बेलहरी स्थित प्राथमिक विद्यालय में लगभग एक वर्ष से हैंडपंप खराब है। शिक्षक शालिनी श्रीवास्तव, रसोइया सोनम ने बताया कि हैंडपंप ठीक कराने के लिए कई बार जिम्मेदारों को शिकायती पत्र दिया गया है। फिर भी अब तक हैंडपंप की मरम्मत नहीं हो सकी है। विद्यार्थियों को पानी पीने के लिए उच्च प्राथमिक विद्यालय में लगे हैंडपंप का सहारा लेना पड़ता है।
पीएमश्री उच्च प्राथमिक विद्यालय बुटहर में लगा हैंडपंप करीब एक वर्ष से खराब है। शिक्षक हंसराज यादव, आंगनबाड़ी सहायिका नीलम ने बताया कि कई बार संबंधित अधिकारी को शिकायती पत्र दिया गया है। फिर भी हैंडपंप की मरम्मत नहीं कराई गई। ऐसे में विद्यार्थियों को पेयजल के लिए परिसर में लगे कम बोर के छोटे हैंडपंप पर निर्भर रहना पड़ता है।
विज्ञापन
ग्राम डोमा स्थित काली माता मंदिर में लगा हैंडपंप बीते दो वर्षों से खराब है। ऐसे में मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को घर से ही जल लेकर आना पड़ता है। मंदिर पर होने वाले धार्मिक आयोजनों में लोगों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण अनूप कुमार वर्मा, हरिशंकर त्रिपाठी, रामबहादुर मौर्या ने बताया कि जिम्मेदारों से कई बार हैंडपंप दुरुस्त कराने के लिए कहा गया, लेकिन मरम्मत नहीं हो सकी है।
-- -- -- -- -- --
सभी ग्राम प्रधानों व सचिवों को हैंडपंपों की मरम्मत का निर्देश दिया गया है। क्षेत्र में जहां भी हैंडपंप खराब हैं उन्हें शीघ्र ही दुरुस्त कराया जाएगा।
- दुर्गा प्रसाद प्रजापति, बीडीओ सिरसिया