फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   student died after being hit by DCM in Shravasti who going to school

UP News: विद्यालय जा रही छात्रा की डीसीएम की टक्कर से मौत, घर में मची चीख पुकार; सड़क पार करते समय हुआ हादसा

Mon, 17 Feb 2025 01:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 17 Feb 2025 01:29 PM IST
सार

श्रावस्ती में विद्यालय जा रही छात्रा की डीसीएम की टक्कर से मौत हो गई। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। सड़क पार करते समय हादसा स्कूल के सामने हादसा हुआ। 

विज्ञापन
student died after being hit by DCM in Shravasti who going to school
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के श्रावस्ती में सोमवार को साइकिल से विद्यालय जा रही छात्रा को तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। हादसा जगतजीत इंटर कॉलेज के सामने बौद्ध परिपथ पार करते समय हुई। 

विज्ञापन


छात्रा कल्पना यादव (16) मूल रूप से बहराइच जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र के पिपरा पचदेवरा गांव की रहने वाली थी। वह जगतजीत इंटर कॉलेज में कक्षा 11 में पढ़ाई करती थी। सुबह वह साइकिल से विद्यालय आ रही थी। विद्यालय के सामने बौद्ध परिपथ पार करते समय पीछे से आ रही डीसीएम ने उसे टक्कर मार दी। 

विज्ञापन

पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

टक्कर लगने के बाद छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे एंबुलेंस से सीएचसी, इकौना लाया गया। वहां चिकित्सक ने कल्पना को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया। डीएम को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने पिता मालिक राम यादव की तहरीर पर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

16 किमी साइकिल चलाकर विद्यालय आती थी छात्रा

बताया गया कि कल्पना यादव का ननिहाल श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र के खांवा पोखर के मजरा जगदीशपुर गांव में पड़ता है। गांव निवासी राजितराम यादव उसके मामा हैं। छात्रा 16 किमी साइकिल चलाकर अपने घर से विद्यालय आती थी। छात्रा की मौत के बाद घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed