{"_id":"5fda3ba68ebc3e3d930347d4","slug":"stolen-ashtadhatu-statue-recovered-on-third-day-two-arrested-srawasti-news-lko5551856159","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी गई अष्टधातु की मूर्ति तीसरे दिन बरामद, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी गई अष्टधातु की मूर्ति तीसरे दिन बरामद, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
श्रावस्ती। एकघरवा कुट्टी गांव के एक घर से तीन दिन पूर्व दिनदहाड़े अष्टधातु की शत्रुघ्न की मूर्ति चोरी हो गई थी। जिसे क्राइम ब्रांच की विवेचना सेल के प्रभारी व कोतवाली पुलिस ने बुधवार को बरामद कर लिया। मामले में पुलिस ने पीड़ित गृहस्वामी के परिवार के ही एक युवक सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जेल भेजा गया है।
भिनगा कोतवाली क्षेत्र के एकघरवा कुट्टी गांव निवासी प्रद्युम्न नाथ तिवारी का गांव में ही एक निजी मंदिर था। जो काफी समय से क्षतिग्रस्त है। ऐसे में प्रद्युम्न मंदिर में रखी सीता, राम, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघ्न सहित छोटी व बड़ी बारह मूर्तियां अपने घर में रखकर पूजन करने लगे थे। रविवार दोपहर उनके घर से प्रभु श्रीराम के छोटे भाई शत्रुघ्न की अष्टधातु की मूर्ति चोरी हो गई थी। इसकी जानकारी प्रद्युम्न नाथ तिवारी को शाम को तब हुई जब उनका पूजा करने का समय हुआ। इसकी जानकारी उन्होंने भिनगा कोतवाली पुलिस को दी।
इसका मामला दर्ज होने के बाद पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने एएसपी बीसी दुबे के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की विवेचना सेल में तैनात निरीक्षक देवेंद्र पांडेय व वरिष्ठ उपनिरीक्षक अरविंद कुमार मिश्र को घटना का खुलासा करने व चोरी गई मूर्ति बरामद करने का निर्देश दिया था। टीम ने पटना खरगौरा के पास से बुधवार सुबह मूर्ति के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान एकघरवा निवासी अंकित कुमार तिवारी पुत्र अनिल कुमार तिवारी व बहराइच के थाना कोतवाली देहात अंतर्गत नउवागढ़ी निवासी आशुतोष प्रताप मिश्र पुत्र शंकर दयाल मिश्र के रूप में हुई है। आरोपी अंकित घटना के पीड़ित प्रद्युम्न नाथ तिवारी के परिवार का ही है। वह रिश्ते में प्रद्युम्न नाथ तिवारी का नाती है।
एएसपी ने बताया कि बरामद मूर्ति की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जेल भेजा गया है। अभियुक्त अंकित कुमार तिवारी वादी प्रद्युम्न नाथ तिवारी का पारिवारिक नाती है।
एएसपी ने बताया कि मूर्ति की बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को एसपी द्वारा 25 हजार रुपये का पुरस्कार तथा उच्चाधिकारियों द्वारा भी पुरस्कृत किया गया है। टीम में उपनिरीक्षक शंभूनाथ उपाध्याय, अर्जुन पटेल, आरक्षी राकेश यादव, प्रमोद कुमार, कृष्णमोहन, रमाकांत नायक व अभिषेक सिंह शामिल रहे।