{"_id":"6008637d8ebc3e32ad020f5b","slug":"stay-alert-while-on-duty-asp-srawasti-news-lko560875120","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी के दौरान पूरी तरह से रहें सतर्क : एएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी के दौरान पूरी तरह से रहें सतर्क : एएसपी
विज्ञापन
श्रावस्ती। यूपी-112 में नामित पुलिसकर्मियों को कर्तव्य पालन में कोई परेशानी न हो, इसके लिए उन्हें नौ दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण दिलाया गया है। रिजर्व पुलिस लाइन भिनगा स्थित प्रशिक्षण इकाई में आयोजित इस कार्यक्रम का बुधवार को समापन हुआ। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को आवश्यक टिप्स भी दिए गए।
जिला प्रशिक्षण इकाई में चल रहा यूपी-112 में नामित पुलिसकर्मियों का नौ दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण का समापन एएसपी व नोडल अधिकारी यूपी-112 बीसी दूबे ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी सबसे अधिक होती है। किसी भी प्रकार की घटना या दुर्घटना की सूचना के बाद तत्काल मौके पर पहुंचकर सहायता पहुंचाने के साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी आपके ही कंधों पर है।
ऐसे में आपको जो भी प्रशिक्षण दिया गया है, उसे गंभीरता से लेकर ड्यूटी के दौरान अपने कर्तव्य पालन में सदुपयोग करें। आप सभी किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही कदापि न बरतें। इस दौरान उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किया। जिसे पाकर प्रशिक्षणार्थियों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान सीओ भिनगा हौसला प्रसाद, प्रभारी यूपी-112 के निरीक्षक विनोद कुमार अग्निहोत्री, प्रतिसार निरीक्षक विनोद कुमार सिंह सहित 30 पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
होमगार्ड जवानों को मिला एरियर
श्रावस्ती। होमगार्डों ने एरियर भुगतान के लिए सरकार व न्यायालय से गुहार लगाई थी। अब मांग पूरी होने पर होमगार्ड जवानों में खुशी का माहौल है। बुधवार को होमगार्ड जवानों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। साथ ही न्यायालय और सरकार का आभार भी जताया।