फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Statue of Kabir unveiled at the Math on his birth anniversary.

Shravasti News: जयंती पर मठ में हुआ कबीर प्रतिमा का अनावरण

Tue, 30 Jun 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 30 Jun 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Statue of Kabir unveiled at the Math on his birth anniversary.
प्रतिमा का अनावरण करते संत निर्मल सागर।
कटरा। कबीर जयंती पर श्री 108 कबीर मठ परिसर में सोमवार को कबीर प्रतिमा का अनावरण किया गया। संत निर्मल सागर करुणा बाबा ने पूजन-अर्चन कर प्रतिमा का अनावरण किया। मंदिर का निर्माण चक्र भंडार निवासी भूखन शुद्धि द्वारा कराया गया है। इस दौरान संत निर्मल सागर ने कहा कि कबीर जयंती संत कबीर दास के विचारों और ज्ञान का उत्सव है। यह दिन हमें सत्य, धार्मिक एकता और प्रेम का संदेश याद दिलाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कबीर ने जाति, वर्ग और पाखंड के बंधनों को तोड़कर समतावादी समाज बनाने का दृष्टिकोण दिया। कबीर दास ने जाति-पाति, अंधविश्वास और धार्मिक पाखंड का कड़ा विरोध किया था। उनका उद्देश्य समाज में सभी धर्मों और वर्गों के बीच समानता और भाईचारे को बढ़ावा देना था। कबीर के दोहे जीवन जीने का सही तरीका और व्यावहारिक ज्ञान सिखाते हैं। उनकी शिक्षाएं आज भी नैतिक शक्ति का स्रोत हैं। कबीर निर्गुण ब्रह्म के उपासक थे। उन्होंने सिखाया कि ईश्वर कण-कण में मौजूद हैं और उन्हें पाने के लिए सच्चे मन व प्रेम की आवश्यकता होती है। इस दौरान बाबा जवाहर दास, राम समझ वर्मा, जीवनलाल वर्मा, मंसाराम आर्य, विनायक दुबे, रामराज आर्य, विजय वर्मा, बाबूराम, संतराम मौर्य, पहलाद मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed