{"_id":"5e8ca8778ebc3e768258bc59","slug":"state-tax-department-will-send-food-and-groceries-home-srawasti-news-lko516834443","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोजन व किराने का सामान घर भेजेगा राज्य कर विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोजन व किराने का सामान घर भेजेगा राज्य कर विभाग
विज्ञापन
श्रावस्ती। घर बैठे खाना, राशन व अन्य जरूरी सामान अब राज्य विभाग के होम डिलीवरी सप्लाई मित्र पोर्टल से मिलेगा। इस पोर्टल पर 9415 होम डिलीवरी देने वाले व्यापारियों के साथ 1218 भोजन वितरण केंद्र की सूचना उपलब्ध है। इसके साथ ही अन्य लोग जो इस कार्य में लगे हैं। वह भी अपना पंजीकरण कर सकते हैं। यह जानकारी मंगलवार को विभाग ने जारी की है।
लॉकडाउन में अब धीरे-धीरे व्यवस्था पटरी पर आ रही है। यदि लोगों के पास पैसे हैं तो अब उन्हें किसी भी सुविधा का अभाव नहीं होगा। उन्हें बना बनाया भोजन घर पर मिलेगा। इसके साथ ही किराना व अन्य सामान की होम डिलीवरी हो सकेगी। यह सब राज्य कर विभाग के होम डिलीवरी सप्लाई मित्र पोर्टल पर उपलब्ध होगा। मंगलवार को सहायक आयुक्त राज्य कर कृष्णमुरारी यादव ने बताया कि इस पोर्टल पर प्रदेश के सभी जनपदों में किराना, राशन व दैनिक उपयोग के वस्तुओं की होम डिलीवरी में शामिल व्यापारियों एवं डिलीवरी करने वाले व्यक्तियों के नाम, मोबाइल नंबर, जिला व स्थानीय क्षेत्र से संबंधित सभी सूचना उपलब्ध है।
इस पोर्टल पर विभिन्न जिलों में पका भोजन उपलब्ध कराने वाली स्वयं सेवी संस्थाओं व सरकार द्वारा संचालित कम्युनिटी किचन से संबंधित सूचना भी उपलब्ध है। पोर्टल पर 9415 ऐसे व्यापारियों के नंबर हैं जो होम डिलीवरी करते हैं। जबकि 1218 ऐसे केंद्रों की सूचना है जो भोजन वितरण का कार्य करते हैं। इसके साथ ही जिले में भोजन वितरण व होम डिलीवरी करने वाले व्यक्ति व संस्था अपना पंजीकरण इस पोर्टल पर स्वयं कर सकते हैं। यह एप्स मोबाइल पर आसानी से चलाया जा सकता है। इसके साथ ही अन्नपूर्णा व होम डिलीवरी सप्लाई मित्र का फेसबुक पेज भी है। जिसका उपयोग आम लोग अपनी सुविधा के लिए कर सकते हैं।