{"_id":"5d8cf7bb8ebc3e93a33435eb","slug":"state-minister-honored-24-teachers-srawasti-news-lko483726493","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यमंत्री ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यमंत्री ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित
विज्ञापन
शिक्षिका को सम्मानित करते शिक्षा मंत्री।
- फोटो : SRAWASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गुरुवार को श्रावस्ती पहुंचे। उन्होंने गिलौला के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय दंदौली परिसर में अतिथि गृह का शिलान्यास किया। उन्होंने विद्यालय में लगाये गये सीसीटीवी कैमरों का संचालन भी शुरू कराया।
इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों का कंट्रोल कक्ष भी देखा। इस दौरान बेहतर कार्य करने वाले 24 शिक्षकों को सम्मानित किया। विद्यालय परिसर में पौधरोपण करते हुए कहा कि बच्चों का भविष्य संवारना शिक्षकों का दायित्व है, इसके लिए सभी योगदान दें।
कार्यक्रम की शुरुआत बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार सतीश द्विवेदी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर की। इस दौरान उन्होंने पूर्व ब्लॉक प्रमुख बृजनंदन पांडेय के चित्र पर भी माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश, प्रदेश व समाज के विकास में शिक्षा की भूमिका महत्वपूर्ण है। सभी लोग शिक्षित होंगे तो निश्चित ही हमारा समाज तरक्की करेगा। सरकार सभी बच्चों को शिक्षित करने में अभिभावकों की भूमिका निभा रही है। परिषदीय विद्यालयों का कायाकल्प कराकर उन्हें कान्वेंट के तर्ज पर विकसित किया जा रहा है।
नौनिहाल राष्ट्र के भाग्य विधाता हैं उन्हें शिक्षित कर उनके भाग्य को संवारना शिक्षकों का दायित्व है। शिक्षक जिले के गिरे शिक्षा के स्तर को उठाने में अपना योगदान दें। समाज का जो विश्वास आप पर है उसको कायम रखने के लिए इस कार्य को चुनौती के रूप से लेना होगा।
यह भी ध्यान रखना होगा कि उनके विद्यालय के आसपास गांवों में कोई भी बच्चा शिक्षा के उजाले से वंचित न रहने पाए। कार्यक्रम को पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा ने भी संबोधित किया।
इस दौरान जिले में बेहतर कार्य करने वाले 24 शिक्षकों को राज्यमंत्री ने प्रतीक चिन्ह तथा साल देकर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया। मौके पर एसडीएम इकौना, भाजपा जिलाध्यक्ष शंकर दयाल पांडेय, सुभाष सत्या, मनोज पांडेय, बीएसए ओमकार राणा, खंड शिक्षाधिकारी अखिलेश यादव सहित काफी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी व शिक्षक शिक्षिकाएं तथा छात्र छात्राएं एवं ग्रामीण मौजूद रहे।