{"_id":"5ffb35e88ebc3e332851b6fb","slug":"state-government-will-help-meritorious-people-for-higher-education-srawasti-news-lko5591751189","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावियों को उच्च शिक्षा के लिए मदद देगी प्रदेश सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावियों को उच्च शिक्षा के लिए मदद देगी प्रदेश सरकार
विज्ञापन
श्रावस्ती। भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश कार्यकारी सदस्य व पूर्व विधायक रविवार को भिनगा पहुंचे। जिनके द्वारा भाजपा कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के बारे में जानकारी दी। साथ ही इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा। जिससे जरूरतमंदों को इसका लाभ दिलाया जा सके।
भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश कार्यकारी सदस्य व पूर्व विधायक सिद्धार्थ शंकर ने पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अगले पांच वर्षों में पांच करोड़ से अधिक अनुसूचित जाति के छात्रों को लाभ पहुंचाने के लिए दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत की है। इससे अनुसूचित जाति सहित सामान्य व पिछड़े वर्ग के मेधावियों को उच्च शिक्षा में सहयोग मिलेगा।
मंत्रिमंडल द्वारा 59,048 करोड़ रुपये का अनुमोदन प्रदान किया है। इसमें से केंद्र सरकार द्वारा 35,534 करोड़ रुपये खर्च किये जाएंगे। जबकि शेष 40 प्रतिशत धनराशि प्रदेश सरकार द्वारा खर्च की जाएगी। ये योजना मौजूदा प्रतिबद्धता देयता प्रणाली को प्रतिस्थापित करेगी। इसके माध्यम से कक्षा नौ व दस उत्तीर्ण करने वाले छात्रों सहित उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों को आगे पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रतिवर्ष करीब 58 हजार रुपये दिए जाएंगे। जिसे सीधे छात्रों के बैंक खाते में भेजा जाएगा। ये छात्रवृत्ति योजना ई-गवर्नेंस का हिस्सा है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय कैराती, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमन सिंह, संजू तिवारी, अरुण कुमार पांडेय सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।