फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   SSB personnel rescued seven Nepali citizens trapped in a drain.

Shravasti News: एसएसबी जवानों ने नाले में फंसे सात नेपाली नागरिकों को बचाया

Fri, 11 Sep 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 11 Sep 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
SSB personnel rescued seven Nepali citizens trapped in a drain.
श्रावस्ती। सोनपथरी आश्रम के पास पहाड़ी नाले में बृहस्पतिवार को अचानक पानी का बहाव तेज होने से जलस्तर बढ़ गया। इससे सात नेपाली नागरिक बाढ़ के पानी में फंस गए। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना सोनपथरी सीमा चौकी (बीओपी) के एसएसबी जवानों को दी। निरीक्षक मनीष कुमार चौधरी के नेतृत्व में 10 सदस्यीय बचाव दल तत्काल मौके पर पहुंचा और सुरक्षा उपायों के साथ अभियान शुरू किया। जवानों ने सभी सात नेपाली नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। एसएसबी के अनुसार, पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण नाले का जलस्तर अचानक बढ़ा था। बचाव अभियान में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed