{"_id":"620fdb9cb20d4f37561c7e6f","slug":"ssb-ig-inspected-indo-nepal-border-srawasti-news-lko618416366","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-नेपाल सीमा का एसएसबी के आईजी ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-नेपाल सीमा का एसएसबी के आईजी ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। भारत नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों का शुक्रवार एसएसबी के आईजी ने निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों देशों की ओर आने-जाने वाले लोगों से जानकारी ली गई। सीमा पर गश्त बढ़ाने सहित कई अन्य निर्देश भी दिए।
भारत-नेपाल सीमा से सटे हुए कई गांवों में जहां 27 फरवरी को मतदान होना है। इसके लिए सीमा पर एसएसबी ने चौकसी बढ़ा दी है। हर आने-जाने वाले लोगों पर निगाहें रखी जा रही हैं। इन्हीं व्यवस्थाओं को देखने के लिए शुक्रवार को एसएसबी के आई रतन संजय कटियार जिले के दो दिवसीय दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने एसएसबी सेना नायक रवींद्र कुमार राजेश्वरी के साथ सीमा चौकियों का दौरा किया।
सीमा चौकी पर तैनात जवानों से उनकी समस्याओं व सीमा पर होने वाली गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने एसएसबी जवानों की कई समस्याओं का त्वरित निस्तारण करते हुए उनका हौसला तो बढ़ाया। साथ ही भारत-नेपाल सीमा पर दोनों देशों से आने जाने वाले लोगों की निरानी करने, उनका प्रोफाइल बनाने, संदिग्धों की अलग सूची तैयार करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही संदिग्धों पर लगातार निगाह बनाए रखने को कहा। इसके साथ ही सीमा पर आने जाने वाले स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकत कर उनकी समस्याओं को जाना।