जमुनहा। आदर्श इंटर कॉलेज जमुनहा बाजार में सोमवार को एसएसबी 42वीं वाहिनी नानपारा की ओर से नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत शिविर लगाया गया। शिविर में मुख्य अतिथि एसपी राहुल भाटी व कमांडेंट गंगा सिंह उदावत रहे। दोनों ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की शुरुआत की। शिविर में छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा पर नाटक प्रस्तुत कर सभी को जागरूक किया। देशभक्ति गीत व नृत्य प्रस्तुत किया।
शिविर में एसपी व कमांडेंट ने एसएसबी के कौशल विकास प्रशिक्षण व व्यवसायिक प्रशिक्षण के तहत संपन्न हुए बेसिक इलेक्टि्रशियन कोर्स, बेसिक सिलाई-कढ़ाई व कार ड्राइविंग के 63 छात्रों को प्रमाण पत्र वितरित किया। साथ ही 10 दिव्यांगों को व्हीलचेयर व 11 लाभार्थियों को मोटर व्हीकल प्रमाण पत्र प्रदान किया। शिविर में उप कमांडेंट रमन, सहायक कमांडेंट प्रशांत भारद्वाज, प्रधानाचार्य केदारनाथ तिवारी, सीओ नगर सतीश शर्मा, एसडीएम संजय राय आदि मौजूद रहे।