फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Srawasti news

Shravasti News: भैंस से भिड़ी मोटरसाइकिल, युवक की जान गई

Sun, 06 Aug 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 06 Aug 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Srawasti news
सलहज और ससुर के साथ मोटरसाइकिल से जा रहा था ससुराल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। भिनगा-भंगहा मार्ग पर शुक्रवार देर शाम अचानक सड़क पर भैंस आ जाने से मोटरसाइकिल सवार अनियंत्रित होकर उससे टकरा गया। घटना में जहां मोटरसाइकिल चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं मोटरसाइकिल सवार ससुर व सलहज घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश का पंचनामा भरा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया। जबकि घायलों का पास के ही एक निजी चिकित्सक से इलाज कराकर वापस घर भेज दिया गया।
भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नौबस्ता निवासी इंसाफ अली (35) पुत्र अजीज अली की ससुराल कोतवाली क्षेत्र के ही भंगहा चौकी अंतर्गत रसूलपुर में पड़ती है। शुक्रवार को वह मोटरसाइकिल से अपनी ससुराल रसूलपुर जा रहा था। इस दौरान मोटरसाइकिल पर उसकी सरहज रुक्साना (22) पत्नी माहताब व ससुर अब्बास अली (60) भी मौजूद थे। जैसे ही इंसाफ अली मोटरसाइकिल लेकर भिनगा भंगहा मार्ग स्थित सलारपुर गांव के निकट पहुंचा तभी सड़क पार कर रही भैंस मोटरसाइकिल से भिड़ गई।
विज्ञापन

इस दौरान टक्कर तेज होने के कारण इंसाफ अली की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि रुक्साना व अब्बास अली घायल हो गए। उन्हें पास के ही एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को घर भेज दिया गया। वहीं सूचना पर पहुंची भंगहा चौकी पुलिस ने लाश का पंचनामा भरा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed