{"_id":"68ee4b45852f84653505121b","slug":"sravasti-class-6-student-kidnapped-did-not-return-home-after-school-mother-inconsolable-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sravasti : कक्षा छह के छात्र का अपहरण, स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर नहीं लौटा; मां बेसुध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sravasti : कक्षा छह के छात्र का अपहरण, स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर नहीं लौटा; मां बेसुध
Tue, 14 Oct 2025 06:38 PM IST
आकाश द्विवेदी
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
Published by: आकाश द्विवेदी
Updated Tue, 14 Oct 2025 06:38 PM IST
सार
श्रावस्ती में कक्षा छह के छात्र आनंद शर्मा (11) का सोमवार को किसी ने अपहरण कर लिया। वो स्कूल गया था, लेकिन घर नहीं लौटा।
विज्ञापन
इसी बच्चे का किडनैप हुआ है
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
श्रावस्ती में ग्राम पंचायत मध्यनगर मनोहरपुर निवासी कक्षा छह के छात्र आनंद शर्मा (11) का सोमवार को किसी ने अपहरण कर लिया। विद्यालय में छुट्टी होने के बाद भी जब छात्र घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को इसकी जानकारी हुई। क्षेत्र में ढूंढने के बाद रोते-बिलखते परिजन इकौना थाना पहुंचे और केस दर्ज करवाया।
विज्ञापन
इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मध्यनगर मनोहरपुर निवासी अजय शर्मा ने बताया कि उनका बेटा आनंद शास्त्री नगर स्थित अनंता पब्लिक स्कूल में कक्षा छह का छात्र है। सोमवार की सुबह वह ड्रेस पहनकर घर से स्कूल के लिए निकला था, लेकिन छुट्टी होने के बाद भी घर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
जिसके बाद भतीजे दीपक शर्मा के साथ विद्यालय पहुंच कर जानकारी ली तो शिक्षकों ने बताया कि आनंद स्कूल ही नहीं आया। जिसके बाद थाने पर तहरीर देकर बेटे को ढूंढने की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार ने बताया कि अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
चार सितंबर से विद्यालय नहीं आया आनंद
छात्र आनंद शर्मा के अपहरण के संबंध में जब अनंता पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल कुमार राव से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि आनंद चार सितंबर से स्कूल नहीं आया है। उन्होंने बताया कि लगभग तीन महीने में छात्र सिर्फ 10 दिन ही स्कूल आया है। इस संबंध में उन्होंने छात्र के पिता को भी मोबाइल पर फोन कर जानकारी दी थी।
