फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   sports

ब्लॉक स्तर पर क्रीड़ा प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दम

Fri, 04 Nov 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
sports
जमुनहा/कटरा (श्रावस्ती)। इकौना व जमुनहा में शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने प्रतिभाग किया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

जमुनहा में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान प्राथमिक विद्यालय बालक वर्ग 50 मीटर दौड़ में इसरार अली प्रथम, अखिलेश द्वितीय, मोहम्मद रजा तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग 50 मीटर दौड़ में खुशनुमा प्रथम, प्रीति द्वितीय, शिवानी तृतीय स्थान पर रही। प्राथमिक विद्यालय बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में तौहीद प्रथम, असरफ द्वितीय, रंजीत तृतीय, बालिका वर्ग में खुशनुमा प्रथम, गुलफसा द्वितीय, प्रीति तृतीय स्थान पर रही। 200 मीटर में तौहीद प्रथम, अभिषेक सिंह द्वितीय, मोहम्मद रजा तृतीय व बालिका वर्ग में मानसी प्रथम, खुशनुमा द्वितीय, अंजना तृतीय रही।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक स्तरीय बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में सौरभ शुक्ला प्रथम, आसिफ खान द्वितीय, महताब अली तृतीय, बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में सना बेगम प्रथम, सोनी द्वितीय, चांदनी तृतीय स्थान पर रही। उच्च प्राथमिक स्तरीय बालक वर्ग 200 मीटर दौड़ में सौरभ प्रथम, आसिफ द्वितीय, चिराग मिश्रा तृतीय, बालिका वर्ग में वसुंधरा प्रथम, मुस्कान मिश्रा द्वितीय, प्रियंका तृतीय स्थान पर रही। बालक वर्ग 400 मीटर दौड़ में आसिफ खान प्रथम, अरुण कुमार द्वितीय, अमरेश मौर्या तृतीय, बालिका वर्ग 400 मीटर दौड़ में वसुंधरा प्रथम, मुस्कान मिश्रा द्वितीय, चांदनी तृतीय स्थान पर रही। लंबी कूद बालक वर्ग उच्च प्राथमिक स्तरीय में अशरफ प्रथम, अरुण कुमार द्वितीय, अमरेश मौर्या तृतीय, प्राथमिक कबड्डी बालिका मे बैजनाथपुर प्रथम, जमुनहा भवनियापुर द्वितीय, बालक वर्ग में भगवानपुर भैसाही प्रथम, जमुनहा द्वितीय, उच्च प्राथमिक बालक वर्ग कबड्डी जमुनहा प्रथम, भगवानपुर भैसाही द्वितीय, बालिका वर्ग कबड्डी जमुनहा प्रथम, लालबोझा द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबी कूद बालिका वर्ग उच्च प्राथमिक स्तरीय में वसुंधरा प्रथम, प्रवीण द्वितीय, रोशन जहां तृतीय रही। उच्च प्राथमिक विद्यालय अंताक्षरी बालिका वर्ग में जमुनहा स्थान, रामपुर द्वितीय। लोकगीत उच्च प्राथमिक बालिका वर्ग में जमुनहा प्रथम, रामपुर द्वितीय। प्राथमिक विद्यालय स्तरीय खो-खो बालिका वर्ग में जमुनहा प्रथम, बैजनाथपुर द्वितीय। वहीं, इकौना के जगतजीत इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में लियाकत अली प्रथम, मिर्जा द्वितीय तथा प्रिंस तृतीय स्थान पर रहे। विजेता प्रतिभागियों को खंड शिक्षाधिकारी व अतिथियों ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed