फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   speed up the work of drug warehouse

Shravasti News: ड्रग वेयर हाउस के काम में तेजी लाएं

Fri, 30 Jun 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 30 Jun 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
speed up the work of drug warehouse
संयुक्त सचिव ने सीएचसी व जूनियर हाइस्कूल का भी किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। नीति आयोग के केंद्रीय प्रभारी अधिकारी व संयुक्त सचिव शुक्रवार को सिरसिया पहुंचे। यहां उन्होने सीएचसी, ड्रग वेयर हाउस व जूनियर हाईस्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान मिली कमियों को पूरा करने का निर्देश भी दिया।

सिरसिया पहुंचे नीति आयोग के केंद्रीय प्रभारी अधिकारी व संयुक्त सचिव धीरज साहू ने सीएचसी सिरसिया का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों से उनका हाल जाना। साथ ही अस्पताल में मिल रही सुविधाओं की जानकारी लिया। इस दौरान उन्होंने औषधि वितरण कक्ष, टेलीमेडिसिन, आरबीएसके कक्ष, पैथोलॉजी, नेत्र परीक्षण कक्ष, रिफ्रक्शन कक्ष, इमरजेंसी कक्ष, चिकित्सक कक्ष, कोल्ड चेन रूम, औषधि भंडार कक्ष, पंजीकरण काउंटर, ओपीडी मरीज पंजिका, प्रयोगशाला, गोल्डन कार्ड कक्ष, प्रसव कक्ष आदि का निरीक्षण किया। साथ ही चिकित्सक व पैरामेडिकल कर्मियों को व्यवस्था दुरूस्त रखने को कहा। वहीं अस्पताल के सामने बन रहे ड्रग वेयर हाउस का निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। इसके बाद जूनियर हाईस्कूल सिरसिया पहुंचे संयुक्त सचिव ने विद्यालय में स्थापित स्मार्ट क्लास का जायजा लिया। इस दौरान डीएम कृतिका शर्मा, सीडीओ अनुभव सिंह, एसडीएम भिनगा आशुतोष, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अजय कुमार यादव, सीएचसी अधीक्षक डा. प्रवीण कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed