फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Speed increased again, now 112 positives

फिर बढ़ी रफ्तार, अब 112 मिले पॉजिटिव

Thu, 13 May 2021 11:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Speed increased again, now 112 positives
श्रावस्ती। जिले में वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को आई रिपोर्ट में 112 और लोग कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3934 पहुंच गई है। मौजूदा समय जिले में कुल 634 एक्टिव मामले हैं। जबकि 32 लोगों की मौत भी हो गई। वहीं 80 लोग कोरोना से स्वस्थ भी हुए।
विज्ञापन

जिले में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। गुरुवार आई रिपोर्ट में बढ़नी जमुनहा में एक, कठरा में एक, गणेशपुर में दो, पंडितपुरवा में तीन, शास्त्री नगर सिरसिया में तीन, मैनपुर सिरसिया में एक, मुर्तिहा में एक, नारायनपुर में दो, शाहपुर में दो, फायर सर्विस भिनगा में तैनात एक कर्मी, सीएमओ कार्यालय में तैनात एक कर्मी, सौरूपुर इकौना में चार, बेचूबाबा इकौना में दो, सोनरई में दो, विकास भवन में एक, गुंद्रा भंगहा में 12, पूरेगोकुल सिंह में दो सीडीएच, भंगहा मोड़ में एक सीडीएच, जलनिगम में एक सीडीएच, ईदगाह तिराहे में एक सीडीएच, टिटिहिरिया सिरसिया में एक सीडीएच, लक्ष्मननगर सोनवा में दो सीडीएच, बीआरसी जमुनहा में एक सीडीएच, धोबीपुरवा में एक, गिलोला थाने में एक, गिलौला मं चार, काशीपुर गिलौला में दो, चंदनपुर में पांच, हन्नामार में एक, राजापुर गिलौला में दो व्यक्ति सहित कुल 112 लोग कोरोना संक्रमित मिले।
विज्ञापन

वहीं होम क्वारंटीन में रह रहे 80 लोग कोरोना से स्वस्थ भी हुए। जिले में अब तक कुल 32,5282 लोगों की जांच की गई है। इनमें से 33,4230 की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। जिनमें 3,934 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 32 लोगों की मौत हो चुकी है। मौजूदा समय जिले में कुल 634 एक्टिव मामले हैं। जिले में मौजूदा समय 118 कंटेनमेंट जोन एक्टिव हैं। इनमें इकौना में 19, गिलौला में 15, भंगहा में 21, जमुनहा में 23, सिरसिया में 24 व भिनगा में 16 कंटेनमेंट जोन शामिल हैं। वहीं इस बारे में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश मातनहेलिया बताते हैं कि लोग बगैर मास्क घरों से बाहर न निकलें। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मास्क व सैनिटाइजर का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed