फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Special monitoring should be done on the border

सीमा पर बरती जाए विशेष निगरानी

Thu, 03 Dec 2020 08:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 08:59 PM IST
विज्ञापन
Special monitoring should be done on the border
श्रावस्ती। आतंकवाद निरोधक दस्ता के आईजी बुधवार शाम श्रावस्ती पहुंचे। उन्होंने इंडोनेपाल सीमा क्षेत्र का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और विशेष निगरानी करने को कहा। इस दौरान उन्होंने डीएम व एसपी सहित अन्य अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उनके साथ एएसपी एटीएस मुख्यालय लखनऊ मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रदेश के आतंकवाद निरोधक दस्ता के आईजी डॉ. जीके गोस्वामी बुधवार शाम श्रावस्ती पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी टीके शिबु व पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य के साथ इंडोनेपाल सीमा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने नेपाल सीमा से सटे सुइया बार्डर, तुरुसमा बार्डर सहित सीमा क्षेत्र के अन्य गांवों में जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर सीमा पार की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने, सीमा पार के अराजक तत्वों की निगरानी करने व राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्त लोगों की सूचना सशस्त्र सीमा बल के जवानों सहित स्थानीय पुलिस को देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं उन्होंने एसपी सहित एसएसबी के बीओपी प्रभारियों को सुरक्षा के मद्देनजर सीमा क्षेत्र पर विशेष निगरानी करने, पुलिस, वन विभाग व एसएसबी की संयुक्त टीम गठित कर पेट्रोलिंग कराने का निर्देश भी दिया। इस दौरान उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक एटीएस मुख्यालय लखनऊ डॉ. दिनेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed