फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   SP's bicycle tour welcome in Shravasti

श्रावस्ती में सपा की साइकिल यात्रा का स्वागत

Sat, 05 Dec 2020 09:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 09:17 PM IST
विज्ञापन
SP's bicycle tour welcome in Shravasti
श्रावस्ती। समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्रा सिद्धार्थ नगर से चल कर शनिवार को जिले में पहुंची। इकौना में इस यात्रा का कार्यकर्ताओं ने सपा नेता अभिषेक मिश्रा की अगुवाई में जोरदार स्वागत किया। इसी के बाद यात्रा जिले के भ्रमण पर निकली। जहां कार्यकर्ताओं ने लोगों को सपा सरकार के काम गिनाएं।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव का समय जैसे जैसे नजदीक आता जा रहा है। वैसे वैसे राजनीतिक गतिविधियां व जागरूकता अभियान तेज होता जा रहा है। इसी अभियान के तहत शनिवार को समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्रा जिले में पहुंची। यह यात्रा सिद्धार्थनगर जनपद से रवाना हुई थी। जहां पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडे ने यात्रा को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया था।
विज्ञापन

यह यात्रा लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अगुवाई में समाप्त होगी। साइकिल यात्रा का स्वागत बलरामपुर व श्रावस्ती बार्डर पर इकौना में वरिष्ठ सपा नेता अभिषेक मिश्रा ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ किया। वहीं से इस यात्रा में जोगिंदर, अंकुर मिश्रा, बाबू अली, सलमान कुरैशी, अशोक यादव, महेश यादव, अनिल यादव, याकूब मेनन मिर्जा, हजरत हुसैन खांन के साथ जिलाध्यक्ष सर्वजीत यादव भी जुड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह यात्रा इकौना गिलौला, तुलसीपुर जमुनहा होते हुए बहराइच की ओर रवाना हो गई। इस बारे में अभिषेक मिश्रा ने बताया इस यात्रा में करीब 150 कार्यकर्ता मौजूद थे। यात्रा का उद्देश्य आम जनता को सपा के कार्यकाल में किए गए विकासात्मक कार्यों की जानकारी देना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed