फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   SP got angry after seeing 108 pending investigation, expressed displeasure

Shravasti News: 108 लंबित विवेचना देख भड़की एसपी, जताई नाराजगी

Thu, 31 Aug 2023 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 31 Aug 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
SP got angry after seeing 108 pending investigation, expressed displeasure
श्रावस्ती। निर्देश के बाद भी लंबित विवेचनाओं के निस्तारण में जिम्मेदार उदासीनता बरत रहे हैं। इसका खुलासा बुधवार को एसपी प्राची सिंह की जमुनहा सर्किल क्षेत्र के मल्हीपुर, हरदत्त नगर गिरंट व सोनवा थाने की समीक्षा में हुआ। तीनों थानों में 108 विवेचना लंबित मिलने पर एसपी ने सख्त नाराजगी जताते हुए इन्हें सात दिन में निपटाने की मोहलत देते हुए कार्रवाई के लिए चेताया है।
विज्ञापन


समीक्षा के दौरान मल्हीपुर थाने में नौ विवेचकों की 50 विवेचना, सोनवा थाने में सात विवेचकों की 31 विवेचना व हरदत्त नगर गिरंट में चार विवेचकों की 27 विवेचना निस्तारण को लंबित मिली। इस पर सख्त नाराजगी जताते हुए एसपी ने कहा कि निर्देश के बाद भी विवेचनाओं के निस्तारण में उदासीनता बरतने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई के घेरे में लाया जाएगा। निर्देश दिया कि सभी विवेचक साक्ष्य संकलन कर सात दिनों में इनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन

एसपी ने आईजीआरएस व अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायती के निस्तारण में भी तेजी लाने का निर्देश दिया। बैठक में सीओ जमुनहा सतीश कुमार शर्मा, प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर, थानाध्यक्ष हरदत्त नगर गिरंट व प्रभारी निरीक्षक सोनवा सहित अन्य पुलिस अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed