फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Somewhere distributed sweets Somewhere cracked firecrackers

कहीं बटीं मिठाई तो कहीं दगे पटाखे

Wed, 05 Aug 2020 09:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Somewhere distributed sweets Somewhere cracked firecrackers
श्रावस्ती। श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में बुधवार को मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन हुआ। इसका लाइव प्रसारण देखने के लिए लोग सुबह से ही टीवी स्क्रीन पर निगाह लगाए रहे। भूमि पूजन होते ही कहीं श्रद्धालुओं ने शंखनाद कर मिठाई बांटी तो कहीं लोगों ने गोले पटाखे दागा कर जय श्रीराम का उद्घोष भी किया। इस दौरान पूरा जिला श्रीराम मय बना रहा।
विज्ञापन

पांच अगस्त का दिन भारत के लिए इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित हुआ। यह दिन श्रीराम भक्तों के लिए अविस्मरणीय बन गया। जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी ने श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। इसका लाइव प्रसारण देखने के लिए लोग सुबह से ही अपने अपने टीवी स्क्रीन पर निगाह लगाए रहे।
विज्ञापन

भूमि पूजन होते ही श्रद्धालुओं ने कहीं शंखनाद कर मिठाई बांटी तो कहीं श्रद्धालुओं ने गोले पटाखे दागकर जय श्रीराम का उद्घोष भी किया। इस दौरान क्या नगर क्या गांव पूरा जिला श्रीराममय बना रहा। इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए आमजन ही नहीं कर्मचारी अधिवक्ता आदि भी टेलीविजन पर निगाह लगाए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडोनेपाल सीमा रही सील
श्रावस्ती। प्रधानमंत्री की ओर से बुधवार को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन गया। इसको लेकर खुफिया विभाग की ओर से कुछ इनपुट जारी किए गए थे। जिसे देखते हुए इंडोनेपाल सीमा सहित जिले की अन्य सीमाएं पूरी तरह से सील कर दी गई। वहीं नेपाल सीमा पार आने जाने पर पूर्णतया प्रतिबंध लगा दिया गया था। यहां स्थानीय पुलिस व एसएसबी के जवानों ने कांबिंग की। जिसका बुधवार को पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह ने जायजा लिया।

उन्होंने ने सुइया बार्डर पहुंचकर वहां लगे बैरियर व चेकपोस्ट पर तैनात पुलिस तथा एसएसबी टीम को सघन चेकिंग करते हुए सतर्क दृष्टि रखने का निर्देश दिया। वहीं एएसपी बीसी दुबे ने गिलौला के मसढ़ी सहित गोंडा, बहराइच व बलरापुर बार्डर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। साथ ही वहां ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed