फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   solve the panding case : ASP

लंबित विवेचना व एहतमात का समय से कराएं निस्तारण

Tue, 24 Sep 2019 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
solve the panding case : ASP
श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली का सोमवार शाम अपर पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण किया। इस दौरान उनके द्वारा अपराध समीक्षा भी की गई। इस दौरान उन्होंने लंबित एहतमात व विवेचना को जल्द से जल्द निस्तारित कराने का निर्देश दिया। इस दौरान उनके द्वारा कोतवाली परिसर का निरीक्षण कर खामियां दूर करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे सोमवार शाम भिनगा कोतवाली पहुंचे। इस दौरान थाने पर तैनात विवेचकों के साथ मीटिंग कर लंबित एहकमात की समीक्षा की गई। साथ ही विवेचनाओं व जांच प्रार्थना पत्रों का शीघ्र निपटरा करने के लिए प्रभारी निरीक्षक भिनगा दद्दन सिंह सहित सभी विवेचकों को निर्देशित किया गया। इसके साथ ही उनके द्वारा थाना परिसर, आगंतुक कक्ष, हवालात, बैरक, मालखाना, भोजनालय, थाना कार्यालय में रजिस्टरों की जांच की गई।
विज्ञापन

साथ ही प्रधान आरक्षी को अभिलेख का रख रखाव दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान एएसपी ने मिली कमियों में सुधार करने, सफाई पर विशेष ध्यान देने, थाना परिसर को स्वच्छ रखने के लिए प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कोतवाली में सोमवार को दुर्गा पूजा, दशहरा आदि त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने किया। इस दौरान उन्होंने मौजूद जन प्रतिनिधियों व गणमान्यों से आगामी त्योहार दुर्गा पूजा को सकुशल संपन्न कराने में पुलिस का सहयोग करने की अपील किया।

साथ ही प्रभारी निरीक्षक सहित चौकी प्रभारियों को थाना क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों, कार्यक्रम आयोजकों, ग्राम प्रधानों से मिल कर समस्याओं का निराकरण करने का निर्देश दिया। इस दौरान लोगों की समस्याओं को सुन कर प्रभारी निरीक्षक उसके निराकरण का निर्देश दिया। इस मौके पर सीओ डॉ. जंग बहादुर यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed