फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Solar street lights installed in collectorate colony including city deteriorate

नगर सहित कलेक्ट्रेट कालोनी में लगी सोलर स्ट्रीट लाईट खराब

Sat, 17 Oct 2020 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Solar street lights installed in collectorate colony including city deteriorate
श्रावस्ती। नगर पालिका परिषद भिनगा के गली-मोहल्लों को दूधिया रोशनी से नहलाने के लिए करोड़ों रुपये पानी की तरह खर्च किए गए। सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने के समय से ही गुणवत्ता व सुरक्षा को लेकर सवाल उठते रहे हैं। जिसे हर बार नगर पालिका प्रशासन द्वारा दबाने का प्रयास किया गया। स्थानीय निवासियों को इन सोलर स्ट्रीट लाइटों का लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

देखरेख के अभाव में जहां ज्यादातर लाइटें कुछ दिन भी नगर को रोशन नहीं कर सकी वहीं सुरक्षा के अभाव में उनमें लगी बैट्री व सोलर पैनल एक-एक कर चोर खोल ले गए। इससे नगर के मोहल्ले ही नहीं कलेक्ट्रेट कॉलोनी भी अछूती नहीं रही। अभेद दुर्ग मानी जाने वाली इस कॉलोनी से भी चोर पैनल, बैट्री व लाइट खोल ले गए। इन मामलों में न तो केस दर्ज कराए गये और न ही चोरी हुई लाइटों आदि की तलाश ही कराई गई। अधिकारी सब कुछ जानने के बाद भी मामले में चुप्पी साध रहे हैं।
विज्ञापन

भिनगा नगर में कई स्थानों पर लोगों के घरों के पास लगी सोलर स्ट्रीट लाइटें खराब हो गई हैं जिनकी मरम्मत न कराकर नगर पालिका द्वारा उसी स्थान पर फिर से नई सोलर स्ट्रीट लाइटें लगवा दी गईं। ऐसा नजारा सदर तहसील भिनगा तिराहा, मोहल्ला टंड़वा, कसघढ़ मोहल्ला, नई बाजार, पुरानी बाजार व दहाना आदि स्थानों पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां एक ही स्थान पर दो-दो सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई गई थीं लेकिन ज्यादातर के खराब होने के कारण वहां शाम होते ही अंधेरा फैल जाता है। इतना ही नहीं कई स्थानों पर बैट्री भी नदारद हैं।
कलेक्ट्रेट कॉलोनी में डीएम, सीडीओ, एसडीएम सहित न्यायिक अधिकारी व कर्मचारियों के आवास स्थित हैं। इसी के बगल में एसपी कार्यालय, आवास, महिला थाना, विकास भवन व कलेक्ट्रेट भी स्थित है। जिला व तहसील स्तरीय अधिकारियों के भवन की सुरक्षा के लिए पुलिस व होमगार्ड के जवान भी तैनात हैं। इसके बावजूद अधिकारियों व कर्मचारियों के आवास के पास लगीं ज्यादातर सोलर स्ट्रीट लाइटों की बैट्री व सोलर पैनल चोर खोल ले गए।
वहीं कर्मचारी आवास के पास लगे पैनल व बैट्री की सुरक्षा के लिए वहां रह रहे कर्मचारियों द्वारा जंजीर व ताला लगा कर उसे सुरक्षित किया गया है। अंधेरे के कारण कुछ दिन पूर्व डीएम के स्टेनो चंद्रमौली श्रीवास्तव के आवास पर लगा पानी का मोटर चोर खोल ले गए थे।

अपर जिलाधिकारी योगानंद पांडे ने बताया कि नगर सहित कलेक्ट्रेट कॉलोनी व अन्य स्थानों पर खराब सोलर स्ट्रीट लाइटों की जांच कराई जाएगी। इसके साथ ही सोलर पैनल व बैट्री कहां हैं, यदि चोरी हुईं तो एफआईआर क्यों नहीं दर्ज कराई गई। इसकी भी जांच कराई जाएगी। इस लापरवाही के लिए जो भी जिम्मेदार होगा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed