फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Small artisans will not have to leave the city

छोटे कारीगरों को नहीं छोड़ना पड़ेगा शहर

Fri, 20 Sep 2019 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Small artisans will not have to leave the city
उद्यम समागम व ओडीओपी प्रदर्शनी में लगे स्टाल व मौजूद लोग। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। उद्यम समागम व एक जिला एक उत्पाद की दो दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन शुक्रवार को किया गया। तथागत हाल में आयोजित इस समागम का शुभारंभ श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडेय ने किया। इस दौरान थारु समुदाय के लोगों ने अपने उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई।
विज्ञापन

समागम का शुभारंभ करते हुए विधायक ने कहा कि एक जिला एक उत्पाद से छोटे कारीगरों की आय में वृद्धि होगी। इन कारीगरों को रोजगार और अधिक पैसों के लिए अपने घर को छोड़ कर शहर की ओर पलायन नहीं करना होगा। ओडीओपी योजना से पलायन में कमी आ रही है। यह एक पायलट प्रोजेक्ट है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य में सफल होने के बाद इसे राष्ट्रीय स्तर पर भी लांच किया जायेगा। इससे भारत को एक सूत्र में पिरोया जा सकता है। केरल के एक छोटे से जिले का उत्पाद श्रावस्ती में मिल सकेगा। श्रावस्ती के एक गांव का उत्पाद केरल के बड़े बाजार में मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग जेएन यादव ने कहा कि भारत देश अनेकता में एकता रखता है। यहां कला की कमी नहीं है, हर प्रदेश अपने कुछ विशेष चीजों के लिए प्रसिद्ध है। उत्तर प्रदेश में भी छोटे लघु उद्योग है। जहां से वह विशेष वस्तु बनाकर देश विदेश में बेंच सकते है।
प्रदेश में कांच का सामान, लखनवी कढ़ाई से युक्त कपडे़, विशेष चावल बहुत प्रसिद्ध हैं। ऐसे सभी आइटम छोटे से गांव के छोटे-छोटे कलाकार बनाते है। जो साधनों की कमी के बावजूद अपनी कला को दुनिया में बिखरते है। समय के साथ इन छोटे कलाकार का अस्तित्व भी घूम होता जा रहा है।
इन छोटे लघु उद्योग की जगह बड़े बड़े कारखानों ने ली है। जहां हाथ के बजाय मशीन से काम होता है। हाथ के कारीगर को उनका वह दाम नहीं मिलता, जितना उनको मिलना चाहिए। एक जिला एक उत्पाद ऐसे ही खोये हुए कलाकार को रोजगार देगा।

प्रदेश में जो भी जिला जिस विशेष सामान के लिए जाना जाता है, वहां के लघु उद्योग को सरकार पैसा देगी और लोगों को आगे बढ़ाएगी। अपना जिला थारु क्राफ्ट के लिये चुना गया है। इस दौरान विधायक ने प्रदर्शनी में लगे बाल विकास एवं पुष्टाहार, मत्स्य विभाग, कौशल विकास, रेशम पालन, डूडा, कृषि विभाग, आपदा से बचाव हेतु, आईटीआई, बैंक के स्टाल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed