फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Six students of Bhinga will play Kho Kho at national level

Shravasti News: राष्ट्रीय स्तर पर खो खो खेलेंगे भिनगा के छह छात्र

Sun, 22 Oct 2023 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 22 Oct 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Six students of Bhinga will play Kho Kho at national level
श्रावस्ती। अयोध्या में हुई राज्य स्तरीय खो खो प्रतियोगिता से भिनगा के छह छात्रों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए हुआ है। जो राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन


भिनगा के अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज में बारहवीं के छात्र मोहम्मद आलिम, आमिर खां और कक्षा ग्यारह के मुकेश, विकास कुमार व कक्षा नौ के अनिकेत राना तथा हरीश कुमार ने अयोध्या में राज्य स्तरीय खो खो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। इनका चयन राज्य स्तरीय खो खो टीम में हुआ है। यह जानकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य ज्योति प्रकाश पांडे ने दी है।
विज्ञापन


राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दो शिक्षिकाओं ने मारी बाजी
श्रावस्ती। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ की ओर से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता कराई गई थी। जिसमें हर जिले से दो-दो शिक्षकों ने हिस्सा लिया था। इसमें जिले की दो शिक्षिकाओं ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ की ओर से कठपुतली व इंफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी का प्रयोग करके पठन पाठ को कैसे गुणवत्तापूर्ण बनाया जा सकता है। इसके लिए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें गिलौला के प्राथमिक विद्यालय कचनापुर की सहायक शिक्षिका ऋचा सिंह ने दोनों प्रतियोगिताओं में अपना परचम लहराया।

गिलौला क्षेत्र के ही उच्च प्राथमिक विद्यालय मोहरनिया की सहायक शिक्षिका आकांक्षा जैन ने कठपुतली कला के माध्यम से पठन-पाठन की गुणवत्ता पूर्ण बनाने के लिए अपनी प्रस्तुति देकर जिले का नाम रोशन किया। जिन्हें प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed