फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Six children injured by dogs

Shravasti News: कुत्तों ने छह बच्चों को किया जख्मी

Mon, 08 Sep 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 08 Sep 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Six children injured by dogs
घायल बालिका का इलाज करवाने सीएचसी इकौना पहुंचे परिजन।  - संवाद
वीरपुर। इकौना क्षेत्र में कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को दो गांवों के छह बच्चों को काट कर जख्मी कर दिए। सभी बच्चों को उनके परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में भर्ती कराया।
विज्ञापन


इकौना क्षेत्र के चिचड़ी गांव निवासी पूनम (7) रविवार की सुबह खेल रही थी, उसी दौरान पहुंचे कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। पूनम के रोने की आवाज सुन पहुंचे परिजनों ने कुत्ते को भगाकर पूनम को सीएचसी इकौना पहुंचाया। पूनम के सिर व चेहरे पर गंभीर घाव है।
विज्ञापन


कुत्तों ने चिचड़ी और परसौरामाफी के अन्य बच्चों राजकुमार (3), एलान (5), करिश्मा (5), गुंजन (10) व नंदिनी (7) पर भी हमला करके उन्हें भी जख्मी कर दिया। सभी बच्चों को उनके परिजनों ने सीएचसी इकौना में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन





अभियान चलाकर कुत्तों को पकड़वाया जाएगा। सभी जख्मी बच्चों का बेहतर इलाज करवाया जाएगा।
-पीयूष जायसवाल, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed