फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Sitadwar temple lit up with 51,000 diyas

Shravasti News: 51 हजार दीयों से जगमग हुआ सीताद्वार मंदिर

Sun, 19 Oct 2025 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 19 Oct 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Sitadwar temple lit up with 51,000 diyas
 सीताद्वार मंदिर परिसर में जगमगाते दीपक।- संवाद
इकौना/वीरपुर। ग्राम पंचायत टेंडवा महंत स्थित सीताद्वार मंदिर परिसर में शनिवार को भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। 12 स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने मंदिर परिसर को रंगोली से सजाया और दीयों से भगवान जयश्रीराम व अन्य देवताओं के नाम उकेरे। विधायक श्रावस्ती रामफेरन पांडेय ने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ दीपोत्सव की शुरुआत की।
विज्ञापन


दीपोत्सव कार्यक्रम के मुख्य आयोजक श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय के साथ-साथ कार्यक्रम स्थल पर डीएम अजय कुमार द्विवेदी पत्नी के साथ, बहराइच के एसपी रामनयन सिंह, एसपी श्रावस्ती राहुल भाटी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बलरामपुर राम मनोहर, विधायक प्रतिनिधि आशुतोष पांडेय, गिलौला ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रकाश चंद्र, एसडीएम इकौना पीयूष जायसवाल, बीएसए अजय कुमार ने संयुक्त रूप से दीपों को प्रज्ज्वलित किया।
विज्ञापन


विधायक ने बताया कि बीते साल 21 हजार दीये जलाने का रिकार्ड बना था। इस पर इसे और भव्य बनाते हुए 51 हजार दीये जलाए गए हैं। दीपोत्सव के दौरान भजन-कीर्तन व भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस दौरान अवधेश पांडेय, श्रवण सिंह, सतीश जायसवाल, मनोज दुबे, विनय पांडेय व बिन्नू तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed